IND VS ENG टी-20 सीरीज की टाइमिंग में बड़ा बदलाव, अब इतने बजे शुरू होंगे मैच
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ होने वाले सभी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया है। अब ये मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होने के बजाय 10 बजे शुरू होंगे।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ होने वाले सभी पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को एक घंटा पहले शुरू करने का फैसला किया है। अब ये मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होने के बजाय 10 बजे शुरू होंगे। इससे उपमहाद्वीप में अधिक से अधिक लोग टेलीविजन पर इन्हें देख सकें। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप जीतने वाली इन दो टीम के बीच होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पहले भारतीय समयानुसार रात 11 (स्थानीय समय शाम साढ़े छह बजे) शुरू होने वाले थे लेकिन प्रसारणकर्ताओं के साथ बातचीत के बाद इनका समय एक घंटा पहले कर दिया गया है।
खबर में कहा गया है, ''इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के शुरू होने का समय ईसीबी, आयोजन स्थल, विरोधी बोर्ड और घरेलू व विदेशी प्रसारणकर्ताओं इस मामले में स्काई स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत)- के बीच बातचीत के बाद तय किया जाता है।''
इसमें आगे कहा गया, ''शाम साढ़े छह बजे (जो हाल के सत्र में आम हो गया था) से समय में बदलाव यह दिखाता है कि इंग्लैंड क्रिकेट लुभावनी श्रृंखलाओं (वे श्रृंखलाएं जिनमें भारत खेलता है) पर कितना निर्भर है। ईसीबी की हाल ही में जारी वित्तीय रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई थी।''
इन तारीखों को खेलें जाएंगे मुकाबले
बता दें कि भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम अपने घरेलू मैदानों पर एक जुलाई से पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज एक जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगी। भारत के टी-20 सेटअप में बड़े बदलाव किए गए हैं। भारत श्रेयस अय्यर की कप्तानी और तिलक वर्मा की उपकप्तानी में पहली बार टी-20 क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरेगा।
रिपोर्ट के अनुसार भारत इस दौरे पर तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेगा जिसके सभी टिकट बिक चुके हैं। यह मैच 14 जुलाई, 16 जुलाई और 19 जुलाई को खेले जाएंगे। यह देखना होगा कि पैर की मांसपेशियों की चोट से जूझ रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस दौरे के लिए समय पर फिट हो पाते हैं या नहीं। साथ ही रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, ऐसे में रोको की जोड़ी एक बार फिर जुलाई के महीने में एक साथ भारत की नीली जर्सी में मैदान पर दिख सकती है।
बीसीसीआई ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह इंग्लैंड एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का ऐलान अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली 50 ओवर की श्रृंखला के आखिर में करेगा। कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में नहीं खेलेंगे।





साइन इन