BCCI to hold IPL captains meeting on March 25 to discuss key tournament rules BCCI 25 मार्च को आयोजित करेगा IPL कप्तानों की बैठक, समझाए जाएंगे टूर्नामेंट के अहम नियम, Cricket Hindi News - Hindustan

BCCI 25 मार्च को आयोजित करेगा IPL कप्तानों की बैठक, समझाए जाएंगे टूर्नामेंट के अहम नियम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण की तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बुधवार को मुंबई में सभी फ्रेंचाइज़ी कप्तानों की अहम बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक में 'इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट' नियम और आचार संहिता जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

Tue, 24 March 2026 07:44 PMBhasha
share
BCCI 25 मार्च को आयोजित करेगा IPL कप्तानों की बैठक, समझाए जाएंगे टूर्नामेंट के अहम नियम

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण की तैयारियों के मद्देनज़र भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बुधवार को मुंबई में सभी फ्रेंचाइज़ी कप्तानों की अहम बैठक आयोजित करने जा रहा है। इस बैठक में 'इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट' नियम और आचार संहिता जैसे प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSK ने नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में किया शामिल

बीसीसीआई के साथ कप्तानों की यह बैठक एक परंपरा रही है, जिसमें नियमों और उनके क्रियान्वयन को लेकर खिलाड़ियों को जानकारी दी जाती है। इस बार बैठक को भारत के पूर्व खिलाड़ी जावागल श्रीनाथ और नितिन मेनन संबोधित करेंगे, जो क्रमशः मैच रेफरी और अंपायर पैनल के प्रमुख हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से बताया, “इस वर्ष नियमों में कोई नया बदलाव नहीं है। चूंकि कुछ कप्तान और कोच नए हैं, इसलिए उन्हें मौजूदा नियमों की जानकारी देना आवश्यक है।” बैठक में जिन अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, उनमें प्रति ओवर दो बाउंसर की अनुमति, बल्ले के आकार की जांच, गेंद के खो जाने या खेलने योग्य न रहने पर उसके प्रतिस्थापन, 'रिटायर्ड आउट' नियम और लार के उपयोग जैसे बिंदु शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घमंड से बचें और विनम्रता बनाए रखें, RCB क्रिकेट डायरेक्टर ने प्लेयर्स से की अपील

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सितंबर 2022 से गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर प्रतिबंध लागू है, जिसे आईपीएल ने 2025 सत्र से पहले हटा दिया था। वहीं, 2025 की कप्तानों की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, जिनमें 10 कप्तानों की सहमति के बाद लार के उपयोग की अनुमति प्रमुख थी। इसके अलावा, दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को 10वें ओवर के बाद एक बार गेंद बदलने का अनुरोध करने का अधिकार दिया गया था, ताकि शाम के मैचों में ओस से उत्पन्न चुनौतियों को कम किया जा सके। इस नियम के तहत गेंदबाजी कप्तान गेंद बदलने का अनुरोध कर सकता है, हालांकि नई गेंद का चयन मैदान पर मौजूद अंपायरों द्वारा किया जाएगा। इसके साथ ही, डीआरएस के दायरे को बढ़ाते हुए हॉक-आई और बॉल-ट्रैकिंग तकनीक के माध्यम से ऊंचाई आधारित नो-बॉल और ऑफ स्टंप के बाहर वाइड बॉल की समीक्षा की भी अनुमति दी गई थी। ये सभी नियम और प्रावधान आईपीएल 2026 सत्र में भी प्रभावी रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1.63 अरब डॉलर में बिक गई राजस्थान रॉयल्स की टीम, जानिए कौन है इसका नया मालिक?

आईपीएल 2026 में टीमों की कप्तानी में एक खास परिवर्तन हुआ है। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पहले संजू सैमसन थे, हालांकि, अब उनके चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने के बाद परिस्थितियां रियान पराग को आरआर का नया कप्तान बनाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत, मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या, गुजरात टाइटंस शुभमन गिल, कोलकाता के अंजिक्य रहाणे, सनराइजर्स हैदराबाद के पैट कमिंस, दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल, राजस्थान के रियान पराग, पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर कल की मीटिंग में शामिल रहेंगे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।