BCCI issues practice session guidelines IPL teams will no longer be able to do this separate nets mandatory BCCI ने जारी की प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइंस, अब IPL टीमें ऐसा नहीं कर सकेंगी, Cricket Hindi News - Hindustan

BCCI ने जारी की प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइंस, अब IPL टीमें ऐसा नहीं कर सकेंगी

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। बीसीसीआई ने आईपीएल टीमों के लिए प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइंस जारी की है। टीमें अब एक नेट्स में ट्रेनिंग नहीं कर सकेंगी।

Thu, 12 March 2026 10:46 PMVarta
share
BCCI ने जारी की प्रैक्टिस सेशन की गाइडलाइंस, अब IPL टीमें ऐसा नहीं कर सकेंगी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) में अभ्यास सत्र के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी टीम उस पिच पर अभ्यास नहीं कर सकती जिसका इस्तेमाल दूसरी टीम ने अपने नेट सत्र के दौरान किया हो। बीसीसीआई की ओर से फ्रेंचाइजी के साथ साझा की गई प्रैक्टिस-सेशन गाइडलाइंस के अनुसार, अगर एक टीम दूसरी के बाद प्रैक्टिस करती है, तो नए नेट तैयार करने होंगे।

पांच पेज की गाइडलाइंस में कहा गया है, “हर टीम को उनके तय प्रैक्टिस सेशन के लिए नए नेट दिए जाने चाहिए। अगर एक साथ प्रैक्टिस सेशन होते हैं या जब एक टीम दूसरी के बाद प्रैक्टिस करती है, तो पहली टीम को दूसरी टीम के नेट (थ्रो डाउन के लिए भी) इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। अगर एक टीम प्रैक्टिस जल्दी खत्म कर लेती है, तो दूसरी टीम को उनके रेंज-हिटिंग विकेट इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB, MI से लेकर CSK तक, यहां देखें सभी टीमों के पहले 4 मैचों का IPL 2026 शेड्यूल

बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई टीम लाइट में अभ्यास मैच खेलना चाहती है, तो मैच साढ़े तीन घंटे से अधिक नहीं चलना चाहिए। टीमों को बीसीसीआई से पहले से इजाजत लेकर अधिक से अधिक दो अभ्यास मैच खेलने की इजाजत होगी और यह मेन स्क्वायर के किसी एक साइड विकेट पर होगा। उन्होंने कहा है कि मेन पिच पर अभ्यास मैच नहीं खेला जा सकता। सीजन के लिए पिच तैयार करने के लिए, संबंधित फ्रैंचाइजी के सीजन के पहले होम मैच से पहले के चार दिनों में मेन स्क्वायर पर कोई अभ्यास सत्र या अभ्यास मैच नहीं खेला जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या ईरान युद्ध का IPL पर पड़ेगा असर? इन देशों के खिलाड़ियों को लाना टेढ़ी खीर

आगे कहा गया, "इस दौरान अगर घरेलू फ्रैंचाइजी कहती है, तो स्टेट एसोसिएशन को फ्रैंचाइजी को बिना किसी खर्च के एक दूसरा अभ्यास मैदान उपलब्ध कराना चाहिए। घरेलू टीम को विज़िटिंग साइड पर प्रिफरेंस मिलेगी। हालांकि होम टीम को पसंदीदा सेशन की पहली चॉइस मिलनी चाहिए, लेकिन अवे टीम की रिक्वेस्ट पर ध्यान दिया जाएगा, खासकर अगर उसने पिछले दिन कोई मैच खेला हो और मेहमान टीम के ट्रैवल अरेंजमेंट को ध्यान में रखते हुए।" अभ्यास सत्र को लेकर टकराव होने पर बीसीसीआई दखल देगा। अगर होम और मेहमान टीमें एक ही समय पर अभ्यास करना चाहें, तो बीसीसीआई दोनों टीम मैनेजर से डबल बुकिंग को सुलझाने की कोशिश करने के लिए कहेगा - या तो कोई एक टीम दूसरा सेशन ले या दोनों टीमें सत्र साझा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RCB के लिए गुड न्यूज, चिन्नास्वामी में होंगे 5 मैच; 2 मुकाबले इस स्टेडियम में

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2026 के सीजन ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से भिड़ेगी। पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। ओपनिंग वीकेंड का दूसरा गेम मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। ओपनिंग वीकेंड में डबल-हेडर नहीं होगा। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में बीसीसीआई ने सिर्फ 20 मैचों के शेड्यूल की घोषणा की। चुनाव की तारीखें सामने आने के बाद आईपीएल के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया जाएगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।