BCCI asks Rohit Sharma and Hardik Pandya to report to the CoE in Bengaluru but only one has arrived so far BCCI ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को बेंगलुरु के COE पहुंचने को कहा, अभी सिर्फ एक ही पहुंचे, Cricket Hindi News - Hindustan

BCCI ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को बेंगलुरु के COE पहुंचने को कहा, अभी सिर्फ एक ही पहुंचे

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हैं। हालांकि IPL के दौरान दोनों को इंजरी हुई थी, इसलिए BCCI पहले ही साफ कर चुका है कि इनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। दोनों को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस पहुंचने को कहा गया है।

Wed, 3 June 2026 10:34 AMChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BCCI ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को बेंगलुरु के COE पहुंचने को कहा, अभी सिर्फ एक ही पहुंचे

आईपीएल के ठीक बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज शुरू होने जा रही है। मैच भले ही भारत में हों लेकिन मेजबान अफगानिस्तान है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शामिल हैं। हालांकि वे तभी खेल पाएंगे जब वह पूरी तरह फिट होंगे। लिहाजा BCCI ने दोनों को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सिलेंस पहुंचने को कहा है, जहां वे रिहैब प्रॉसेस से गुजरेंगे। इस बीच खबर है कि पांड्या तो बेंगलुरु पहुंच चुके हैं, लेकिन रोहित शर्मा को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने मंगलवार को अपनी एक न्यूज रिपोर्ट में बताया था कि हार्दिक पांड्या 2 जून को बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वह वहां एक हफ्ते से ज्यादा समय गुजारेंगे और उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे स्क्वाड को जॉइन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के फुल शेड्यूल का ऐलान, आप भी कर लीजिए नोट

रोहित शर्मा आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी के शिकार हुए थे। इसी तरह हार्दिक पांड्या भी चोट की वजह से मुंबई इंडियंस की तरफ से कुछ मैच नहीं खेले थे। बीसीसीआई की चयन समिति ने जब अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान किया था तब दोनों ही खिलाड़ियों को वनडे स्क्वाड में रखा था। सिलेक्शन कमिटी ने तभी साफ कर दिया था कि दोनों का खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वे समय पर पूरी तरह फिट रहते हैं या नहीं।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों को सेंटर ऑफ एक्सिलेंस पहुंचने के लिए कहा था। वहां दोनों का ही फिटनेस टेस्ट होगा। अगर वे समय से पूरी तरह फिट हुए तो वनडे सीरीज में खेलेंगे, वरना उनके खेलने पर सस्पेंस बना रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऋषभ पंत के 1-1 रन के लिए LSG ने चुकाई लाखों की कीमत, आंकड़े हैं हैरान करने वाले

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब सिर्फ वनडे ही खेल रहे हैं। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। उनकी नजर अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। वहीं, हार्दिक पांड्या टेस्ट के बजाय वनडे और टी20 इंटरनेशनल में ही नजर आ रहे हैं। 32 साल के पांड्या ने पिछले साल मार्च 2025 में आखिरी बार भारत के लिए ओडीआई खेला था।

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से हो रही है। पहला मैच धर्मशाला में 13 जून को खेला जाएगा। दूसरा मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 जून को और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया में नए कोच की एंट्री, साईराज बहुतुले को मिली अहम जिम्मेदारी

वनडे सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच न्यू चंडीगढ़ में एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा जो 6 जून से शुरू होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।