BCCI appoints Sairaj Bahutule as Team India Spin Bowling Coach He played with Sachin Tendulkar and Sourav Ganguly टीम इंडिया में नए कोच की एंट्री, सचिन-गांगुली के साथ खेल चुके साईराज को मिली अहम जिम्मेदारी, Cricket Hindi News - Hindustan

टीम इंडिया में नए कोच की एंट्री, सचिन-गांगुली के साथ खेल चुके साईराज को मिली अहम जिम्मेदारी

Spin Bowling Coach Sairaj Bahutule: साईराज बहुतुले टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच बन गए है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद साईराज की नियुक्त की घोषणा की।

Tue, 2 June 2026 07:18 PMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share
टीम इंडिया में नए कोच की एंट्री, सचिन-गांगुली के साथ खेल चुके साईराज को मिली अहम जिम्मेदारी

टीम इंडिया में नए कोच की एंट्री हुई है। अफगानिस्तान (6 जून से) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले साईराज बहुतुले को भारत का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। 53 वर्षीय साईराज ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के स्पिन बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी निभाई। वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के साथ खेल चुके हैं। महाराष्ट्र में जन्मे साईराज ने कुल 10 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने 1997 से 2003 तक दो टेस्ट और 8 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, साईराज का पास घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने 188 फर्स्ट क्लास मैच और 143 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं। वह 12 घरेलू टी20 मैच भी खेल चुके हैं।

फर्स्ट क्लास में 630 विकेट चटकाए

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम (सीनियर पुरुष) का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त करने पर खुशी हो रही है। उनके पास खिलाड़ी और कोच दोनों के तौर पर बहुत अनुभव है। उन्होंने घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन बॉलिंग टैलेंट को निखारकर एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने दो टेस्ट और आठ वनडे इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और लगभग दो दशकों का शानदार फर्स्ट क्लास करियर रहा। घरेलू सर्किट में एक शानदार प्रदर्शन करने वाले साईराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 6176 रन बनाए और 630 विकेट लिए, जिससे वह सबसे बेहतरीन ऑलराउंड खिलाड़ियों में से एक बने।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BCCI ने टिम डेविड को अगले IPL सीजन के लिए किया बैन, नहीं खेल सकेंगे पहला मुकाबला

ऐसा है साईराज का कोचिंग का सफर

बयान के मुताबिक, शानदार करियर के बाद साईराज ने खुद को भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित कोच में से एक के तौर पर स्थापित किया है। उनका कोचिंग का सफर काफी फैला हुआ है, जिसमें विदर्भ, केरल, गुजरात और बंगाल के हेड कोच के तौर पर कार्यकाल शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के साथ स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर काम किया। वह 2022 में भारत की आईसीसी अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बॉलिंग कोच थे और टूर्नामेंट के 2024 एडिशन के लिए कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा थे। उन्होंने इंडिया ए और सीनियर मेन्स टीम के साथ कई असाइनमेंट पर एक स्पेशलिस्ट बॉलिंग कोच के तौर पर भी काम किया। वह 2021 से 2024 तक बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में कोचिंग सेटअप के एक अहम सदस्य थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिजेक्शन के बाद नबी का 'सिलेक्शन', टीम इंडिया के लिए ये काम करेगा गेंदबाज

जिम्मेदारी मिलने पर क्या बोले साईराज?

अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद साईराज कहा, ''भारतीय क्रिकेट टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। एक प्लेयर के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात थी और एक बार फिर कोचिंग में भारतीय क्रिकेट में योगदान देने का मौका मिलना बहुत खास है। मैं प्लेयर्स के साथ काम करने और सभी फॉर्मेट में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं।''

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।