Team India tour of New Zealand Full Schedule announced India vs New Zealand T20I ODI and Test Series Fixtures टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के फुल शेड्यूल का ऐलान, आप भी कर लीजिए 12 मैचों के शेड्यूल को नोट, Cricket Hindi News - Hindustan

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के फुल शेड्यूल का ऐलान, आप भी कर लीजिए 12 मैचों के शेड्यूल को नोट

टीम इंडिया को अक्टूबर से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। इस लंबी सीरीज के शेड्यूल का ऐलान न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 3 जून को कर दिया है। शुरुआत टी20 सीरीज से होगी।

Wed, 3 June 2026 08:46 AMVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे के फुल शेड्यूल का ऐलान, आप भी कर लीजिए 12 मैचों के शेड्यूल को नोट

टीम इंडिया को इस साल अक्टूबर से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह तक न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलेगी। इसी लंबी सीरीज के शेड्यूल का ऐलान न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कर दिया है। 3 जून को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 5-5 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इस तरह कुल 12 मैच भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर खेलेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने समर सीजन के शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया है कि भारतीय टीम एक लंबी सीरीज उनके यहां खेलेगी। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की साइकिल के तहत खेली जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BBL से आई बड़ी खबर, दो टीमों का होने वाला है मर्जर; जानिए क्या है वजह

न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि वनडे सीरीज 4 नवंबर से आयोजित होगी। वहीं, 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड का दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होकर 1 दिसंबर तक चलने वाला है। 41 दिनों तक दोनों देशों के बीच एक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट देखने को मिलेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर करीब 7 सप्ताह तक रहने वाली है।

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

पहला टी20 मैच - 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में

दूसरा टी20 मैच - 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में

तीसरा टी20 मैच - 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में

चौथा टी20 मैच - 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में

पांचवां टी20 मैच - 1 नवंबर को हैमिल्टन में

पहला वनडे मैच - 4 नवंबर को ऑकलैंड में

दूसरा वनडे मैच - 7 नवंबर को वेलिंग्टन में

तीसरा वनडे मैच - 10 नवंबर को हैमिल्टन में

चौथा वनडे मैच - 13 नवंबर को टौरंगा में

पांचवां वनडे मैच - 15 नवंबर को टौरंगा में

पहला टेस्ट - 19 से 23 नवंबर को वेलिंग्टन में

दूसरा टेस्ट - 27 नवंबर से 1 दिसंबर को क्राइस्टचर्च में

टीम इंडिया लंबे समय के बाद किसी देश में द्विपक्षीय सीरीजों के लिए इतने लंबे समय तक रहेगी। काफी समय से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा नहीं किया है। अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड गई भी है तो एक या ज्यादा से ज्यादा दो फॉर्मेट की सीरीज के लिए कीवी दौरे पर गई है, लेकिन यह एक फुल फ्लेज्ड सीरीज होगी।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।