IND vs AFG Aaqib Nabi's selection after rejection for Afghanistan Test Pacer called up as net bowler for Team India IND vs AFG: रिजेक्शन के बाद आकिब नबी का 'सिलेक्शन', टीम इंडिया के लिए ये काम करेगा तेज गेंदबाज, Cricket Hindi News - Hindustan

IND vs AFG: रिजेक्शन के बाद आकिब नबी का 'सिलेक्शन', टीम इंडिया के लिए ये काम करेगा तेज गेंदबाज

रिजेक्शन के बाद आकिब नबी का ‘सिलेक्शन’ हुआ है। वह टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट पर अभ्यास कराएंगे। नेट पर अभ्यास कराने के लिए कुल छह गेंदबाजों को चुना गया है।

Tue, 2 June 2026 05:00 PMMd.Akram मुल्लांपुर, भाषा
share
IND vs AFG: रिजेक्शन के बाद आकिब नबी का 'सिलेक्शन', टीम इंडिया के लिए ये काम करेगा तेज गेंदबाज

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को अफगानिस्तान के खिलाफ छह जून से मुल्लांपुर में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत के नेट अभ्यास सत्र के लिए चुने गए छह गेंदबाजों में शामिल किया गया है। नबी को इस मैच के लिए टेस्ट टीम में नहीं चुने जाने पर चयन समिति को आलोचना का सामना करना पड़ा था। नबी के अलावा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले उत्तर प्रदेश के लेग स्पिनर जीशान अंसारी को भी नेट अभ्यास के लिए बुलाया गया है क्योंकि अफगानिस्तान की टीम में कलाई के स्पिनर होने की संभावना है।

सारांश जैन-प्रिंस यादव भी अभ्यास कराएंगे

नेट अभ्यास के लिए जिन अन्य गेंदबाजों को बुलाया गया है उनमें बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर शिवांग कुमार, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह, आईपीएल की खोज तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और ऑफ स्पिनर सारांश जैन शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने विज्ञप्ति में कहा, ''गुरजपनीत सिंह, आकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार टेस्ट मैच की तैयारी में टीम की मदद करने के लिए नेट गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीम इंडिया की अनोखी मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, पहली बार होगा ऐसा

सिराज-प्रसिद्ध पूरी ताकत नहीं झोंक सकते'

इससे पहले बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'आकिब नबी को भारतीय नेट अभ्यास सत्र में शामिल होने के लिए कहा गया है। आकिब ही नहीं पांच अन्य गेंदबाजों को भी नेट अभ्यास के लिए बुलाया गया है। भारतीय टीम के दो प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा सात दिन में आईपीएल के तीन मैच खेलने के कारण नेट अभ्यास में पूरी ताकत नहीं झोंक सकते हैं। बल्लेबाजों को पर्याप्त अभ्यास की जरूरत है।'' सिराज और प्रसिद्ध दोनों ने क्रमशः धर्मशाला, चंडीगढ़ और अहमदाबाद की यात्रा सहित पांच दिन के अंतराल में आईपीएल का पहला और दूसरा क्वालीफायर तथा फाइनल खेला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम इतने रन बनाते तो जीत जाते फाइनल.., शुभमन गिल ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा?

आकिब नबी पर गुरनूर बरार को प्राथमिकता

नबी ने 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन भारतीय टीम में उनके बजाय पंजाब के लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को प्राथमिकता दी गई। भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र में आईपीएल फाइनल में खेलने वाले खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। आईपीएल की उपविजेता गुजरात टाइटंस के सात खिलाड़ी (कप्तान शुभमन गिल, बी साई सुदर्शन, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार और वॉशिंगटन सुंदर) टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।