ind vs nz Virat kohli Rohit sharma Look Sharp in Intense Nets Session Before India New zealand Series Opener प्रैक्टिस सेशन में लय में दिखे विराट कोहली-रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हैं तैयार, Cricket Hindi News - Hindustan

प्रैक्टिस सेशन में लय में दिखे विराट कोहली-रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हैं तैयार

सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट्स में लगभग डेढ़ घंटे तक पसीना बहाया। दोनों खिलाड़ी तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में नजर आए।

Fri, 9 Jan 2026 10:54 PMHimanshu Singh Bhasha
share
प्रैक्टिस सेशन में लय में दिखे विराट कोहली-रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हैं तैयार

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले शुक्रवार को हुए अभ्यास सत्र में शानदार लय में नजर आए। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार से तीन मैचों की वनडे और फिर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। विजय हजारे ट्रॉफी में दो-दो मैच खेलने के बाद कोहली और रोहित ने भारतीय तेज गेंदबाजों, स्पिनरों और थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ लगभग डेढ़ घंटे तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

घरेलू क्रिकेट की इस प्रमुख प्रतियोगिता में 77 और 131 रन की पारियां खेलने वाले कोहली ने स्पिन और तेज दोनों तरह के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। नेट में एक पिच पर थ्रो-डाउन विशेषज्ञों के खिलाफ गेंद के असमान उछाल ने भी इस स्टार बल्लेबाज को अतिरिक्त चुनौती दी।

भारत के मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस तीन घंटे लंबे अभ्यास सत्र का हिस्सा नहीं थे, क्योंकि वे गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी-अपनी राज्य टीमों के लिए खेल रहे थे। यह तीनों खिलाड़ी शुक्रवार देर शाम टीम से जुड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विराट कोहली के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड, चाहिए सिर्फ 94 रन

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और नेट सत्र में सहजता से बल्लेबाजी की। गिल दिसंबर के अंत में पैर की उंगली में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए थे। टीम ने गुरुवार को भी कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में अभ्यास किया था। यह मैदान रविवार को पहली बार पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा।

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।