If a player is unable to bowl four overs deduct his salary r Ashwin suggests regarding IPL अगर खिलाड़ी 4 ओवर गेंदबाजी करने में असमर्थ है तो उसके पैसे काट लें, अश्विन ने IPL को लेकर दिया सुझाव, Cricket Hindi News - Hindustan

अगर खिलाड़ी 4 ओवर गेंदबाजी करने में असमर्थ है तो उसके पैसे काट लें, अश्विन ने IPL को लेकर दिया सुझाव

पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़े बदलाव का सुझाव दिया है। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि अगर आईपीएल में कोई गेंदबाज चार ओवर की गेंदबाजी करने में असमर्थ है तो फ्रेंचाइजी के पास यह विकल्प होना चाहिए कि उस खिलाड़ी के पैसे काट लिए जाएं।

Sat, 21 March 2026 05:16 PMVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share
अगर खिलाड़ी 4 ओवर गेंदबाजी करने में असमर्थ है तो उसके पैसे काट लें, अश्विन ने IPL को लेकर दिया सुझाव

आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वे इस मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आंद्रे रसेल के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है, ताकि वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकें और ठीक वैसा ही काम करके दें जो रसेल टीम के लिए करते थे। हालांकि, कैमरून ग्रीन एक तो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और दूसरा वे चोट से उबरने के बाद मैदान पर लौट रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चार ओवर की गेंदबाजी कर पाएंगे?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण में नहीं खेलेंगे मथीशा पथिराना, KKR ने किया कंन्फर्म

करियर को खतरे में डालने वाली पीठ की चोट के बाद कैमरून ग्रीन ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है और कंगारू टीम ने भी उन्हें कभी-कभार ही गेंदबाजी कराई है। हालांकि, आईपीएल में उनकी कीमत काफी ज्यादा है और टीम को उनसे उम्मीद होगी कि वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करके दें ताकि टीम को इससे फायदा हो और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गज ऑलराउंडर की भरपाई हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी ने 8000 रन बनाए हैं इसका मतलब ये नहीं कि वे मुझसे बेहतर है: एबी डिविलियर्स

आईपीएल में कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी करेंगे या नहीं, करेंगे तो कितनी इन तमाम अनिश्चितताओं के बीच पूर्व भारतीय स्पिनर और आईपीएल स्टार रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़े बदलाव का सुझाव दिया है। उन्हें सीधे शब्दों में कहा है कि अगर आईपीएल में कोई गेंदबाज चार ओवर की गेंदबाजी करने में असमर्थ है तो फ्रेंचाइजी के पास यह विकल्प होना चाहिए कि उस खिलाड़ी के पैसे काट लिए जाएं। अश्विन ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी ऑक्शन में अपनी जरूरतों को ध्यान में रखकर प्लेयर खरीदती हैं लेकिन ऑक्शन के बाद जब घरेलू टीम उन पर गेंदबाजी ना करने का प्रतिबंध लगा देते हैं तो इससे फ्रेंचाइजी को नुकसान होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL के लिए NOC चाहिए, तो पहले फिटनेस टेस्ट पास करिए, श्रीलंका क्रिकेट का बयान

अश्विन ने दिया पैसा काटने का सुझाव

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात में खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ चर्चा के दौरान कहा कि "कैमरून ग्रीन को लेकर मेरा एक सवाल है। क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें हर आईपीएल मैच में चार ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति देगा? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें साफ-साफ कह सकता है, 'आप चार ओवर गेंदबाजी नहीं कर सकते।' इसलिए हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उनके बारे में स्थिति क्या है।”

उन्होंने आगे कहा कि “यह बहुत सीधा-सादा मामला है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कह रहा है कि आप आईपीएल में खेलें, लेकिन हमारे लिए टेस्ट क्रिकेट ज्यादा महत्वपूर्ण है। उनका ऑस्ट्रेलिया के साथ केंद्रीय अनुबंध है। लेकिन आईपीएल टीमों को भी ऐसा ही मौका मिलना चाहिए। अगर आप सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी करते हैं, तो मैं आपकी अनुबंध राशि में से 2 करोड़ रुपये काट लूंगा। अगर वह चार ओवर नहीं फेंक पाते हैं, तो आपको पैसे काटने का अधिकार है।"

अश्विन ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि "जब आप नीलामी में आए थे, तब हमने आपसे हर बार चार ओवर गेंदबाजी करने की उम्मीद की थी। अगर कोई पाबंदी है, तो टीम को अनुबंध राशि काटने का अधिकार होना चाहिए। यह मेरी सीधी-सादी राय है।" उन्होंने फ्रेंचाइजी के मालिकों का उदाहरण देते हुए कहा कि "मान लीजिए आप केकेआर और शाहरुख खान हैं, आपने एक खिलाड़ी को 25 करोड़ रुपये दिए हैं, और वह कहता है, 'मैं सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करूंगा।' तो आपको कैसा लगेगा?”

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।