गोल्डन डक पर आउट होकर अभिषेक शर्मा ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, नंबर-1 खिलाड़ी का नाम कर देगा हैरान
Most golden ducks for India in T20Is: अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में गोल्डन डक पर आउट होकर विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आईए एक नजर भारत के लिए गोल्डन डक पर आउट हुए बल्लेबाजों की लिस्ट पर डालते हैं-

Most golden ducks for India in T20Is: इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए। यह पहला मौका नहीं है जब अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हुए हो, इस सीरीज में पहले भी वह पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। अभिषेक शर्मा के छोटे से T20I करियर का यह दूसरा गोल्डन डक है, इस गोल्डन डक के साथ उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।
भारत के लिए सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की करें तो, अभिषेक शर्मा और विराट कोहली समेत कुल 11 बल्लेबाज 2-2 बार पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में टी20 टीम के कप्तान सूयकुमार यादव का भी नाम शामिल है।
वहीं तीन बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा है।
रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा 5 बार गोल्डन डक पर आउट होने का रिकॉर्ड है। वह इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।
T20I में भारत के लिए सर्वाधिक गोल्डन डक
5 - रोहित शर्मा
3- संजू सैमसन
3-तिलक वर्मा
3- श्रेयस अय्यर
3- वाशिंगटन सुंदर
2 - अभिषेक शर्मा*
2- अर्शदीप सिंह
2-जसप्रीत बुमराह
2-रविन्द्र जड़ेजा
2- दिनेश कार्तिक
2-विराट कोहली
2-कुलदीप यादव
2 - ऋषभ पंत
2- केएल राहुल
2-रवि बिश्नोई
2- सूर्यकुमार यादव
अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दो बार गोल्डन डक पर आउट होने के बावजूद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में 152 रनों के साथ टॉप-3 में हैं। उनसे अधिक रन सिर्फ ग्लेन फिलिप्स और सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं। सूर्या 179 रनों के साथ पहले तो फिलिप्स 169 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं।





साइन इन