Weather Changed in Chhattisgarh, Rain Forecast for these Districts Over the Next few Days छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम के यू-टर्न के बाद अगले तीन दिन इन जिलों में होगी बारिश, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम के यू-टर्न के बाद अगले तीन दिन इन जिलों में होगी बारिश

बीते दिन के मौसम की बात करें तो शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई।

Sun, 15 March 2026 03:15 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, रायपुर, छत्तीसगढ़
share
छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम के यू-टर्न के बाद अगले तीन दिन इन जिलों में होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के लोगों को आखिरकार अगले कुछ दिनों के लिए सूरज की तपिश से राहत मिलने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को राज्य का मौसम बदलने व अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान लगाया है। विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 15 व 16 मार्च को एक-दो स्थानों पर 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने व हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बीते दिन के मौसम की बात करें तो शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई। अगले 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने, और उसके बाद आगामी दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है। उधर विभाग ने रविवार को राजधानी रायपुर में आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान क्रमशः 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन प्रदेश के इन जिलों में बारिश की संभावना

15 मार्च (रविवार) को प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और 30 से 40 की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

16 मार्च (सोमवार) को प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में हल्की बारिश होने और 30 से 40 की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

17 मार्च (मंगलवार) को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश होने और 30 से 40 की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा जिलों बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बदल गया मौसम, अगले तीन दिन इन जिलों में होगी बारिश
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवती से रेप करता रहा मकान मालिक, गर्भ ठहरा तो दीं पेन किलर; दोनों की हो गई मौत

सिनोप्टिक मौसमी परिस्थितियां

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब और उसके आसपास औसत समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। इसके साथ मध्य तथा ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ भी विद्यमान है, जिसकी धूरी 5.8 किमी की ऊंचाई पर औसत समुद्र तल से ऊपर लगभग 70 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ तथा 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है। दक्षिण हरियाणा और उसके आसपास औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए बांके बिहारी के दर्शन

मराठवाड़ा से दक्षिण अंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ ट्रफ अब 0.9 किमी की ऊंचाई पर मराठवाड़ा से उत्तर अंतरिक तमिलनाडु तक, आंतरिक कर्नाटक से होते हुए जा रहा है। उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम, जिसमें मुख्य हवाओं की गति लगभग 115 नॉट है, औसत समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर पश्चिमी भारत के ऊपर सक्रिय है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 मार्च 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन का दहेज…; LPG किल्लत के बीच छत्तीसगढ़ के होटल का अनोखा नोटिस

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।