Chhattisgarh Hotel Strange Notice Amid LPG Shortage bride dowry दुल्हन का दहेज…; LPG किल्लत के बीच छत्तीसगढ़ के होटल का अनोखा नोटिस, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन का दहेज…; LPG किल्लत के बीच छत्तीसगढ़ के होटल का अनोखा नोटिस

देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत ने घर की रसोई से लेकर बड़े होटलों और शादी-ब्याह के कार्यक्रमों तक हलचल मचा दी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सबको चौंका दिया है।

Fri, 13 March 2026 10:09 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अंबिकापुर
share
दुल्हन का दहेज…; LPG किल्लत के बीच छत्तीसगढ़ के होटल का अनोखा नोटिस

देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडरों की भारी किल्लत ने घर की रसोई से लेकर बड़े होटलों और शादी-ब्याह के कार्यक्रमों तक हलचल मचा दी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर सबको चौंका दिया है। यहां एक स्थानीय होटल के बाहर एक साइन बोर्ड लगा हुआ है जो इस संकट की गंबीरता को साफ-साफ उजागर करता है। इस बोर्ड पर लिखा है - दुल्हन का दहेज: कमर्शियल गैस आपकी तरफ से, व्यवस्थाएं होटल की तरफ से।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अनोखा नोटिस एक ऐसे होटल ने लगाया गया है, जो शादियों की बुकिंग पूरी करने के लिए गैस की भारी किल्लत से जूझ रहा है। होटल के मैनेजर पूर्णेंद्र मजूमदार के अनुसार, यह बोर्ड उस कड़वी सच्चाई को बयां करता है जिससे आज पूरा होटल उद्योग जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि वे लगातार हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क में हैं, लेकिन हर जगह से उन्हें कोरा जवाब मिल रहा है। एजेंसियां नया स्टॉक देने से मना कर रही हैं, जिससे होटल के संचालन पर तलवार लटक गई है।

एक दो दिन का स्टॉक ही बचा

मैनेजर ने बताया कि उनके पास केवल एक या दो दिन का स्टॉक बचा है, जिसके बाद उन्हें मजबूरी में होटल और रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा। बिना कमर्शियल सिलेंडर के उन बड़ी रसोइयों को चलाना असंभव है जो शादियों और बड़े आयोजनों के लिए खाना तैयार करती हैं। यह स्थिति केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में स्ट्रीट फूड स्टॉल और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की आजीविका पर संकट बन गई है। जो परिवार आने वाले दिनों में शादियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके सामने भी इस समस्या से निपटना, सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवती से रेप करता रहा मकान मालिक, गर्भ ठहरा तो दीं पेन किलर; दोनों की हो गई मौत

लोग परेशान

वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही गैस एजेंसियों के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि महिला हो या पुरुष, सभी अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर पहले गैस सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी, विभाग ने बताया किस दिन मौसम लेगा यू-टर्न

उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए कॉल करने पर बुकिंग नहीं हो पा रही है। एजेंसी द्वारा सर्वर डाउन होने की बात कही जा रही है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चे सोते रहे, एयरफोर्स अफसर पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड की क्या आशंका?

गैस सिलेंडर की कमी का असर सबसे ज्यादा घरेलू महिलाओं पर पड़ रहा है। सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई घरों में खाना बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। लोग घंटों तक एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। फिलहाल उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य होगी और उन्हें इस परेशानी से राहत मिलेगी। हालांकि यह समस्या और कितने दिनों तक बनी रहेगी, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट हो पाएगा।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।