Chhattisgarh Governor Ramen Deka Visits Vrindavan for Religious Pilgrimage छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए बांके बिहारी के दर्शन, Mathura Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए बांके बिहारी के दर्शन

Mathura News - छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए बांके बिहारी के दर्शनछत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए बांके बिहारी के दर्शनछत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए बांके बिहारी के दर्शन

Sun, 15 March 2026 12:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने किए बांके बिहारी के दर्शन

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को अपनी एक दिवसीय धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम जगप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर मंदिर सेवायत मोहन गोस्वामी मम्मू के आचार्यत्व में ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन और गोस्वामियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी पटुका, बंसी, माला इत्यादि भेंट किया। दर्शन के पश्चात राज्यपाल रमेन डेका रमणरेती क्षेत्र स्थित समाज सेविका शारदा हरलालका के निवास स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय ब्रजवासियों से मुलाकात की।

राज्यपाल का स्वागत करते हुए पंडित रामबाबू शर्मा ने उन्हें वृंदावन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया। नगर निगम के उप सभापति मुकेश सारस्वत ने कहा कि वृंदावन की आध्यात्मिकता पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व भर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध किए गए थे। फोगला आश्रम से इस्कॉन मंदिर की ओर आने वाले मार्ग को बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। वहीं आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई। इस अवसर पर किशन हरलालका, मोती लाल ढेंगला, कुलदीप अरोड़ा, पवन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।