Top Maoist Commander Paparao surrender Today 7 Days Before Deadline 25 lakh Reward on Him अमित शाह की डेडलाइन से पहले सरेंडर करेगा टॉप नक्सल कमांडर पापा राव, क्या बोले थे होम मिनिस्टर, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह की डेडलाइन से पहले सरेंडर करेगा टॉप नक्सल कमांडर पापा राव, क्या बोले थे होम मिनिस्टर

Maoist Commander Papa rao: बस्तर का आखिरी और टॉप नक्सली कमांडर पापा राव आज साथियों के साथ सरेंडर करेगा। उस पर सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित किया है। सरकार ने नक्सलियों को 31 मार्च तक की डेडलाइन दी है।

Tue, 24 March 2026 10:02 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, बस्तर
share
अमित शाह की डेडलाइन से पहले सरेंडर करेगा टॉप नक्सल कमांडर पापा राव, क्या बोले थे होम मिनिस्टर

Maoist Commander Papa rao: छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में आखिरी और टॉप माओवादी कमांडर पापा राव मंगलवार को 17 अन्य साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर सकता है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की थी। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते उसने सरेंडर के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।

कुख्यात नक्सली पापा राव को सुनाम चंद्रैया, मंगू दादा और चंद्रन्ना के नाम से भी जाना जाता है। उसने एक स्थानीय पत्रकार के जरिए प्रशासन से संपर्क साधा है। उसके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित है और वह स्टेट जोनल कमेटी का सदस्य होने के साथ वेस्ट बस्तर डिवीजन का प्रभारी भी है।

क्या बोले थे होम मिनिस्टर शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट डेडलाइन दी थी कि देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि 31 मार्च 2026 तक भारत को “नक्सल मुक्त” बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत नक्सलियों को डेडलाइन दी की गई थी कि वे समय रहते आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं, अन्यथा सुरक्षा बलों की कार्रवाई और तेज होगी। सरकार ने साफ किया था कि हिंसा जारी रखने वालों के खिलाफ सख्त ऑपरेशन जारी रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड में 2026 में 17 नक्सली मारे गए, अभी कितने सक्रिय? मंत्री ने सब बताया

इंद्रावती नेशनल पार्क में मौजूदगी

खुफिया सूत्रों के अनुसार, पापा राव फिलहाल छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में छिपा हुआ है। पहले उसके साथ 30-35 हथियारबंद कैडर होते थे, लेकिन अब वह 17 साथियों के समूह के साथ रह गया है।

एनकाउंटर और ऑपरेशन से कमजोर पड़ा नेटवर्क

हाल के दिनों में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से उसका नेटवर्क काफी कमजोर हो गया है। बीजापुर में हुए मुठभेड़ों में उसके करीबी माओवादी दिलीप बेदजा समेत 6 नक्सली मारे गए, जिससे उसकी स्थिति और कमजोर हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नक्सल मोर्चे पर एक और जीत; सुकमा में महिला कैडर समेत 22 नक्सलियों ने डाले हथियार

बस्तर में सिमट रहा नक्सली नेटवर्क

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बस्तर में अब नक्सलियों की मौजूदगी कुछ छोटे-छोटे समूहों तक सिमट गई है और शीर्ष नेता लगातार दबाव में हैं। इंद्रावती-अबूझमाड़ बेल्ट में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर बड़ा ऐक्शन, 18 दिनों में पांचवीं रेड; 3 पकड़े

अधिकारियों का कहना है कि लगातार ऑपरेशन, गिरफ्तारी और सरेंडर के चलते पापा राव के लिए हालात मुश्किल हो गए हैं, जिससे उसके आत्मसमर्पण की संभावना काफी बढ़ गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।