Opium Cultivation Busted via Drone Surveillance in Raigarh Chhattisgarh Fifth Raid in 18 Days 3 Held छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस से पकड़ी अफीम की खेती, 18 दिन के भीतर पांचवीं रेड; 3 पकड़े, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस से पकड़ी अफीम की खेती, 18 दिन के भीतर पांचवीं रेड; 3 पकड़े

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस के जरिए अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। ड्रोन सर्विलांस के जरिए खेती का पता लगा। 18 दिन के भीतर यह राज्य में पांचवी बड़ी कार्रवाई है।

Tue, 24 March 2026 09:07 AMGaurav Kala पीटीआई, रायगढ़
share
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस से पकड़ी अफीम की खेती, 18 दिन के भीतर पांचवीं रेड; 3 पकड़े

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पिछले 18 दिनों में यह पांचवीं बड़ी कार्रवाई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र के नवीन घाटगांव गांव में ड्रोन सर्विलांस के जरिए इस खेती का पता चला। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों साधराम नागवंशी और अभिमन्यु नागवंशी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, साधराम के खेत में अफीम की खेती की जा रही थी। वहीं अभिमन्यु के घर में सूखी अफीम छिपाकर रखी गई थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नाकाम कर दिया और मादक पदार्थ जब्त कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिना परीक्षा नौकरी का चांस, टीचर्स के लिए कब इंटरव्यू?

मुड़ागांव में भी कार्रवाई, एक और हिरासत में

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इसके अलावा मुड़ागांव में तानसिंह नागवंशी से भी पूछताछ की जा रही है। उसके घर से पौधों के सूखे अवशेष बरामद हुए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

अफीम की खेती के खिलाफ लगातार ऐक्शन

इससे पहले 20 मार्च को रायगढ़ के तमनार क्षेत्र के अमाघाट गांव में करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस मामले में 2.05 करोड़ रुपये की अफीम जब्त कर झारखंड निवासी मार्शल सांगा को गिरफ्तार किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सफलता, हत्या-लूट के केस में 5 साल से फरार आरोपी दबोचा

6 मार्च को 8 करोड़ की खेती जब्त की

6 मार्च को दुर्ग जिले के समोदा गांव में 5.62 एकड़ जमीन पर अफीम की खेती का खुलासा हुआ था। इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां से करीब 62,424 किलो अफीम के पौधे जब्त किए थे, जिनकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी गई। बाद में भाजपा ने ताम्रकार को निलंबित कर दिया। इसी तरह 10 मार्च को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिपुरी घोसड़ांड गांव में 3.67 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर करीब 4.75 करोड़ रुपये की अफीम बरामद की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा नेता के फार्महाउस में अफीम की खेती, गिरफ्तार; पार्टी ने बाहर निकाला

वहीं 12 मार्च को तुर्रीपानी (खजूरी) गांव में 1.47 एकड़ जमीन पर की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ था। यहां से करीब 2 करोड़ रुपये कीमत के अफीम के पौधे जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस का कहना है कि राज्य में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।