In Raipur, a bangle seller raped an innocent girl for 5 days. चूड़ी वाले अंकल चॉकलेट देकर घर ले जाते थे, फिर...; रायपुर में मासूम बच्ची से 5 दिन तक रेप, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

चूड़ी वाले अंकल चॉकलेट देकर घर ले जाते थे, फिर...; रायपुर में मासूम बच्ची से 5 दिन तक रेप

यहां चूड़ी व्यापारी अब्दुल सज्जाद अंसारी पर मासूम बच्ची से लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी तब सामने आई, जब बच्ची ने नहाते समय अपनी चाची को दर्द होने की बात बताई।

Tue, 13 Jan 2026 03:32 PMRatan Gupta वार्ता, रायपुर
share
चूड़ी वाले अंकल चॉकलेट देकर घर ले जाते थे, फिर...; रायपुर में मासूम बच्ची से 5 दिन तक रेप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार को सामने आई। यहां चूड़ी व्यापारी अब्दुल सज्जाद अंसारी पर मासूम बच्ची से लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी तब सामने आई, जब बच्ची ने नहाते समय अपनी चाची को दर्द होने की बात बताई।

बच्ची ने नहाते समय चाची को सुनाई आपबीति

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को चॉकलेट और मिठाइयों का लालच देकर अपनी दुकान पर बुलाता और फिर घिनौनी वारदात को अंजाम देता था। इस घटना का खुलासा बच्ची ने नहाते समय चाची से किया। परिजनों के अनुसार 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द से कराह रही थी। चाची ने उसे नहलाते हुए पूछा, तो बच्ची ने रोते हुए सारी घटना बता दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नींद की गोलियां, ब्लेड और फर्जी हादसा… देवास मर्डर केस में पत्नी ही निकली कातिल
ये भी पढ़ें:दिल्ली आ जाओ, साथ में रील बनाएंगे…; इन्फ्लुएंसर ने राजस्थान की लड़की का किया रेप

चूड़ी वाले अंकल रोज चॉकलेट देकर घर ले जाते

मासूम पीड़िता ने बताया, "चूड़ी वाले अंकल रोज चॉकलेट देकर घर ले जाते थे। उसके साथ गंदा काम करते थे और बताने पर मारने की धामकी देते थे।" यह सिलसिला सात से 11 जनवरी तक चला। पीड़िता ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन फिर हिम्मत करके चाची को अपने साथ हुए घिनौने काम को बताया।

आरोपी को कर लिया गया गिरफ्तार

परिजनों ने तत्काल सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच तेज कर दी है। अदालत में जल्द पेशी होगी। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। फिलहाल सुरक्षा के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।