promises of luxurious life, an influencer raped Pali girl in Delhi दिल्ली आ जाओ, साथ में रील बनाएंगे…; इन्फ्लुएंसर ने लग्जरी लाइफ का झांसा देकर लड़की का किया रेप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली आ जाओ, साथ में रील बनाएंगे…; इन्फ्लुएंसर ने लग्जरी लाइफ का झांसा देकर लड़की का किया रेप

आरोप है कि लग्जरी लाइफ का ख्वाब दिखाकर लड़का उसे भगाकर दिल्ली ले आया, जहां किराए के कमरे में रखकर उसका कई बार रेप किया।

Mon, 12 Jan 2026 07:36 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली आ जाओ, साथ में रील बनाएंगे…; इन्फ्लुएंसर ने लग्जरी लाइफ का झांसा देकर लड़की का किया रेप

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'इन्फ्लुएंसर कल्चर' का क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक डराने वाली खबर सामने आई है। एक इन्फ्लुएंसर द्वारा राजस्थान की नाबालिग लड़की का रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लग्जरी लाइफ का ख्वाब दिखाकर लड़का उसे भगाकर दिल्ली ले आया, जहां किराए के कमरे में रखकर उसका कई बार रेप किया।

दिल्ली आ जाओ, साथ में रील बनाएंगे

पुलिस ने बताया- आरोपी के यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। लड़का ने लड़की से कहा- दिल्ली आ जाओ साथ में रील बनाएंगे। आरोप है कि लड़के ने उसे लग्जरी लाइफ का झांसा दिया और दिल्ली में बुला लिया। नाबालिग लड़की के साथ उसने 3-4 महीने रील बनाने का काम भी किया। आरोप है कि इसी बीच लड़की के साथ गलत काम भी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेली मां ने 6 साल की बेटी का किया मर्डर, शरीर पर मिले कचोटने-पीटने के निशान
ये भी पढ़ें:12वीं की छात्रा से चलती कार में गैंगरेप, स्कूल जाते समय किया किडनैप; ऐसे बची जान

दूसरे इन्फ्लुएंसर संग रील बनाने पर नाराजगी

जानकारी में सामने आया है कि लड़की किसी अन्य इन्फ्लुएंसर के साथ भी रील बनाने लगी थी, जिससे लड़का नाराज था। उसने पीड़िता से कहा- मुझे ये सब पसंद नहीं कि तुम किसी और के साथ रील बनाओ। इस बीच लड़की ने लड़के पर शादी करने का दवाब बनाया, तो उसके साथ मारपीट की और शादी करने से इंकार कर दिया था।

घरवालों ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने बताया- पाली शहर के कोतवाली में पीड़िता के घरवालों ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा- उनकी 17 साल की लड़की से दिल्ली के एक इन्फ्लुएंसर ने पहले दोस्ती की फिर 12 मई 2024 को भगाकर ले गया था। घटना को अंजाम देकर इन्फ्लुएंसर भाग गया था। बाद में पुलिस ने इन्फ्लुएंसर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- खबर में एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।