dewas-insurance-murder-wife-boyfriend-husband-killed-48-hours-police-reveal नींद की गोलियां, ब्लेड और फर्जी हादसा… देवास मर्डर केस की पूरी कहानी, पत्नी ही निकली कातिल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नींद की गोलियां, ब्लेड और फर्जी हादसा… देवास मर्डर केस की पूरी कहानी, पत्नी ही निकली कातिल

पुलिस ने सख्ती से पत्नी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया,इसके बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया मामले में पत्नी, प्रेमी सहित 2 अन्य साथी को गिरिफ्तार कर लिया गया।

Mon, 12 Jan 2026 09:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, देवास
share
नींद की गोलियां, ब्लेड और फर्जी हादसा… देवास मर्डर केस की पूरी कहानी, पत्नी ही निकली कातिल

मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंश्योरेंस की रकम के लिए पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति का मर्डर कर दिया। दोनों ने ऐसी साजिश रची कि हत्या को हादसा दिखा दें, लेकिन पुलिस जांच और पूछताछ में सच्चाई सबके सामने आ गई। पुलिस ने सख्ती से पत्नी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया,इसके बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया मामले में पत्नी, प्रेमी सहित 2 अन्य साथी को गिरिफ्तार कर लिया गया।

पहली नजर में हादसा लगा, लेकिन…

देवास पुलिस ने सोमवार मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना 8 और 9 जनवरी की दरमियानी रात की है। उज्जैन-देवास बायपास रोड पर नौशराबाद पशु हाट के पास एक व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई, मृतक की पहचान देवास निवासी 42 वर्षीय राकेश मालवीय के रूप में हुई। पुलिस को प्रथम दृष्टया हादसा लगा। फॉरेन्सिक टीम ओर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो गया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी।

बीमा क्लेम के लिए पति को निपटाया

पुलिस नेआगे की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि मृतक की पत्नी का अपने ही कार्यालय में कार्यरत युवक देवेंद्र यादव पिता हटेसिंह यादव से प्रेम प्रसंग था। पति को रास्ते से हटाने और बीमा क्लेम प्राप्त करने के उद्देश्य से पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।ओर मामले को सड़क दुर्घटना दर्शाने का प्रयास किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 दिन में 370 नए केस, 1100 के लगा इंजेक्शन; इस जिले में कुत्तों का आतंक
ये भी पढ़ें:अर्थी के पीछे चल रहे थे रिटायर्ड टीचर, तभी आया एक फोन…; 3 दिन में 29 लाख की ठगी

पहले नींद की गोलियां, फिर धारदार ब्लेड से हत्या

पुलिस ने जांच पड़ताल ओर पूछताछ में पाया कि मृतक की पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां खिलाईं। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार ब्लेड से उसका गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़े धोए गए। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को मृतक की बाइक के साथ उज्जैन-देवास बायपास पर फेंक दिया। उन्होंने बाइक में तोड़फोड़ कर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया।पुलिस पूछताछ में पत्नी ने पूरी साजिश स्वीकार कर ली, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

48 घंटे में कत्ल का खुलासा

एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि महज 48 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल का खुलासा किया है,मामले में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की उसने अपना गुनाह कबूल किया पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी, देवेंद्र यादव और उसके दो अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट- विजेन्द्र यादव

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।