Four Naxals Surrender in Sukma Under Poona Marjem Campaign छत्तीसगढ़: आठ लाख के इनामी चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण , Delhi Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़: आठ लाख के इनामी चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को दो महिलाओं समेत चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों पर कुल आठ लाख रुपये का इनाम था। यह कार्रवाई सुकमा और आंध्र प्रदेश की पुलिस के संयुक्त अभियान 'पूना मारगेम' के तहत की गई। पुलिस ने अन्य माओवादियों से भी आत्मसमर्पण करने की अपील की।

Fri, 30 Jan 2026 05:18 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
 छत्तीसगढ़: आठ लाख के इनामी चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

- सुकमा व आंध्र प्रदेश के अल्लूरि सीताराम राजू जिला पुलिस ने 'पूना मारगेम' अभियान के तहत की कार्रवाई सुकमा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शुक्रवार को दो महिलाओं समेत चार नक्सलियों ने ऑटोमैटिक हथियारों और गोला-बारूद के साथ आत्मसमर्पण किया। इन पर कुल आठ लाख रुपये के इनाम था। यह कार्रवाई सुकमा जिला पुलिस और आंध्र प्रदेश के अल्लूरि सीताराम राजू जिले की पुलिस के संयुक्त अभियान 'पूना मारगेम' के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली गोलापल्ली लोकल आपरेशन स्क्वॉड (एलओएस) के कमांडर और पार्टी सदस्य हैं। इन्होंने एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक इंसास राइफल, एक 0.303 और एक 0.315 बोर राइफल जमा कराए।

सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने शेष माओवादियों से भी हिंसा का रास्ता छोड़कर पुनर्वास योजना का लाभ उठाने की अपील की। पुलिस के अनुसार, सुदूर क्षेत्रों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना, प्रभावी अभियानों और विकास योजनाओं की पहुंच ने माओवादियों के स्वतंत्र विचरण को सीमित कर दिया है, जिससे संगठन में मोहभंग बढ़ा है। शासन की 'पुनर्वास से पुनर्जीवन' नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों को आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे शांतिपूर्ण जीवन जी सकें। इस अवसर पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने कहा कि नक्सली संगठन अब समाप्ति के कगार पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।