Girlfriend buried in mud, tortured to death; boyfriend turns monster in Chhattisgarh गर्लफ्रेंड को कीचड़ में गाड़ा, तड़पाकर मार डाला; छत्तीसगढ़ में हैवान बना बॉयफ्रेंड, खुद बताई वजह, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

गर्लफ्रेंड को कीचड़ में गाड़ा, तड़पाकर मार डाला; छत्तीसगढ़ में हैवान बना बॉयफ्रेंड, खुद बताई वजह

यहां एक प्रेमी के सिर पर ऐसी हैवानियत सवार हुई कि उसने अपनी प्रेमिका को पहले तो कीचड़ में गले तक गाड़कर तड़पाया और फिर उसका मर्डर कर दिया।

Thu, 29 Jan 2026 03:03 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जांजगीर-चांपा
share
गर्लफ्रेंड को कीचड़ में गाड़ा, तड़पाकर मार डाला; छत्तीसगढ़ में हैवान बना बॉयफ्रेंड, खुद बताई वजह

छत्तीसगढ़ में एक और बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। नया मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। यहां एक प्रेमी के सिर पर ऐसी हैवानियत सवार हुई कि उसने अपनी प्रेमिका को पहले तो कीचड़ में गले तक गाड़कर तड़पाया और फिर उसका मर्डर कर दिया। आरोपी ने थाने में पुलिस को हत्या की वजह बताते हुए कहा- वो मुझे समय नहीं देती थी। दूसरे लड़के से बात करती थी। इसलिए गुस्से में आकर मार दिया।

मृतक लड़की की पहचान 22 साल की पूजा महंत के तौर पर हुई है। आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या की और लाश को पिपरा और बरगांव के बीच मौजूद खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी प्रवीण प्रकाश चंद्र और, उसका भाई लव प्रकाश चंद और हत्या में मदद करने वाले केशव चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमिका की मौत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार

ये पूरा मामला जांजगीर-चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। गांव के खेत में एक लड़की की अर्धनग्न हालत में लाश पड़ी मिली, तो चारों ओर सनसनी फैल गई। लाश कीचड़ से सनी थी। पहली नजर में ये मामला हत्या का लग रहा था। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सऊदी अरब में मारा गया झारखंड का मजदूर, 3 महीने बाद भी शव का इंतजार कर रहा परिवार
ये भी पढ़ें:राजस्थान में महंगी होगी शराब-बीयर, सरकार ने रिन्युअल गारंटी फीस भी बढ़ाई

सीसीटीवी में लड़कों के पीछे जाते दिखी लड़की

सीसीटीवी से छानबीन भी शुरू हुई। तभी एक फुटेज में 2 लड़के बाइक पर जाते दिखे। उनके पीछे पीछे कुछ देर बाद लड़की भी जाती हुई दिखाई दी। पिता की माने तो लड़की गांव में हुए एक त्योहार में शामिल होने के बाद देर रात घर वापस आई थी। सुबह तड़के वो फिर से चली गई। उनका कहना है कि वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी।

बॉयफ्रेंड पर शक और हिरासत में पूछताछ

इधर हत्या के शक में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शक की सुई लड़की के बॉयफ्रेंड प्रकाश चंद्र की तरफ गई। उसे तुरंत हिरासत में लिया गया। पूछताछ हुई, तो उसने पहले तो गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन फिर सीसीटीवी फुटेज और अपने बयानों में हेर-फेर के चलते वह फंसने लगा।

बॉयफ्रेंड ने हत्या की ये वजह बताई

बात जब हाथ से जाती दिखी तो उसने हत्या की बात कबूली और पुलिस को बताया कि कैसे और क्यों उसने हत्या को अंजाम दिया। उसने बताया कि उसे शक था कि पूजा किसी दूसरे लड़के से बात करती है। उसे समय नहीं देती है। इसके चलते पहले झगड़ा हुआ, फिर गुस्से में आकर उसने धक्का मारकर उसे खेत में पसरे कीचड़ में दबा दिया। बाद में उसकी तड़प तड़पकर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को भगाने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा और दोस्त केशव चंद्रा ने मदद की। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।