राजस्थान में महंगी होगी शराब-बीयर, सरकार ने रिन्युअल गारंटी फीस भी बढ़ाई
इस बढ़ोतरी से देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। बढ़े हुए रेट 1 अप्रैल से लागू होंगे। जानकारी के मुताबिक, 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक रेट में बढ़ोतरी होगी।
राजस्थान सरकार ने नई आबकारी और शराब नीति जारी की है। इसमें आबकारी ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी से देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी। बढ़े हुए रेट 1 अप्रैल से लागू होंगे। जानकारी के मुताबिक, 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक रेट में बढ़ोतरी होगी।
लाइसेंस रिन्युअल गारंटी में बढ़ोतरी
फाइनेंस डिपार्टमेंट के निर्देशों के हिसाब से अभी जो ठेके चल रहे हैं, उनके लाइसेंस की रिन्युअल गारंटी फीस भी बढ़ाई जाएगी। इससे नई पॉलिसी के तहत ठेकेदारों को अब पहले से ज्यादा शराब बेचनी होगी। इसके अलावा रिव्यू के बाद प्रदेश में शराब बिक्री की समयावधि को 2 घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है।
आबकारी शुल्क में 5 फीसदी की बढ़ोतरी
नई पॉलिसी में सरकार ने आबकारी ड्यूटी को बढ़ाकर 80 फीसदी कर दिया है। इससे पहले यह दप 75 फीसदी थी। इस 5 फीसदी की बढ़ोतरी होने से शराब और बीयर की बोतलों पर पांच रुपये से लेकर बीस रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। ठेका लेने की आवेदन फीस भी बढ़ने की खबर है।
5-20 रुपये तक मंहगी होगी शराब
जानकारी के मुताबिक, अभी तक दुकानों की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 50 हजार रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होते थे। इस रकम को बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है। नई नीति में शराब की दुकानों पर बिक्री के समय को रिव्यू करने के लिए आबकारी आयुक्त को अधिकार दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि शराब की बिक्री की समयावधि को 10 घंटे से ज्यादा बढ़ाया जा सकता है।




साइन इन