Forces recover arms, explosives from Maoist bunker in Bijapur Chhattisgarh इस राज्य में सुरक्षा बलों को मिली अहम कामयाबी, ढूंढ निकाला माओवादियों का अंडरग्राउंड बंकर; क्या कुछ मिला?, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

इस राज्य में सुरक्षा बलों को मिली अहम कामयाबी, ढूंढ निकाला माओवादियों का अंडरग्राउंड बंकर; क्या कुछ मिला?

छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में एक तलाशी अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा पूर्व में बनाए गए एक बंकर में छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी आदि उपकरण बरामद किए हैं।

Mon, 11 May 2026 02:52 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टाइम्स, रितेश मिश्रा, बीजापुर, छत्तीसगढ़
share
इस राज्य में सुरक्षा बलों को मिली अहम कामयाबी, ढूंढ निकाला माओवादियों का अंडरग्राउंड बंकर; क्या कुछ मिला?

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस को हाल ही में उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब एक तलाशी अभियान के दौरान उसने माओवादियों के एक बंकर में छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने बंकर से एक देसी BGL लॉन्चर, 29 BGL शेल, लगभग 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर और दो प्लास्टिक के ड्रम बरामद किए।

बीजापुर पुलिस ने इस कार्रवाई को विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दिया। उसे जंगली पहाड़ी क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर इस बड़ी कार्रवाई को पूरा किया। इस दौरान उसने गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोडितुमनार गांव के पटेलपारा पहाड़ी इलाके में छापा मारते हुए यह बरामदगी की। पिडिया पुलिस सहायता केंद्र और गंगालूर पुलिस थाने की टीमों ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया और वहां छुपाकर रखे अवैध असलाह बारूद को जब्त कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे बहुत धमकियां मिल रहीं; TMC की राज्यसभा सांसद ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत

हथियार व अन्य सामान छुपाने के लिए बनाया था बंकर

पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों को एक भूमिगत बंकर मिला, जिसे माओवादियों ने अपने हथियार व अन्य सामग्री छुपाकर रखने के लिए बनाकर रखा था। इसके बाद टीम ने वहां सुरक्षा जांच की और इस दौरान बारूदी सुरंगों को हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, उस जगह से भारी मात्रा में उपकरण और विस्फोटक से संबंधित सामग्री बरामद की।

हथियारों के अलावा मिली ये सामग्री

बरामद की गई वस्तुओं में हथियारों के अलावा, दो होंडा जनरेटर, दो लेथ मशीन, एक इन्वर्टर, चार बड़ी बैटरी, एक छोटी बैटरी, आठ सोलर पैनल, एक मोटर, एक वेल्डिंग मशीन और एक ड्रिलिंग मशीन भी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जैकलीन सब जानती थीं, फिर भी सुकेश से लेती रहीं महंगे गिफ्ट; अदालत को ED ने बताया

माओवादियों के वर्कशॉप का था सामान

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती आकलन से पता चलता है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल माओवादियों द्वारा दूरदराज के जंगली इलाकों में हथियारों की मरम्मत करने, विस्फोटक तैयार करने और तकनीकी अभियान चलाने के लिए किया जाता रहा होगा। साथ ही कहा कि बरामद सामग्री के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

पुलिस बोली- पूर्व में छुपाकर रखा था सारा सामान

उधर इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बीजापुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों के द्वारा पूर्व में छुपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी आदि बड़ी मात्रा में बरामद। साथ ही कहा कि थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से मुखबिर सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र पीडिया एवं थाना गंगलूर की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिग अभियान चलाया गया। सर्चिग के दौरान जंगल में जमीन के अंदर बने बंकर से पूर्व में माओवादियों के द्वारा छिपाकर रखे गये विस्फोटक सामग्री, हथियार, बैटरी आदि बड़ी मात्रा में बरामद किये गए।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2500 कैश वाली महिला समृद्धि योजना पर बड़ा अपडेट, कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

बता दें कि 31 मार्च 2026 को केंद्र सरकार द्वारा देश में माओवाद की समाप्ति की घोषणा के बाद, हाल के महीनों में सुरक्षा बलों ने बीजापुर और आसपास के जिलों में तलाशी अभियानों को तेज कर दिया है, इस दौरान माओवादियों के छिपने के ठिकानों और उनके द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों के जखीरों का पता लगाने के लिए उनके द्वारा लगातार छापे मारे जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।