Chhattisgarh tantrik raped a young woman made an obscene video and blackmailed her now in police custody युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करता था तांत्रिक; पुलिस की गिरफ्तर में ऐसे फंसा, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करता था तांत्रिक; पुलिस की गिरफ्तर में ऐसे फंसा

चौंकाने वाली बात ये भी है कि आरोपी 19 नवंबर 2025 को दिनदहाड़े युवती को घर से उठाकर ले गया था। किडनैपिंग का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा और भिलाई-3 थाने ले गई मगर आरोपी किसी तरह भागने में कामयाब रहा।

Sun, 18 Jan 2026 01:57 PMMohit लाइव हिन्दुस्तान, दुर्ग
share
युवती से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करता था तांत्रिक; पुलिस की गिरफ्तर में ऐसे फंसा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में 41 वर्षीय तांत्रिक को पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हेमंत अग्रवाल है और आरोप है कि उसने एक युवती से कई बार रेप किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। आरोपी पारिवारिक समस्याएं दूर करने के बहाने युवती की संपर्क में आया था और फिर शादी भी कर ली थी।

आरोपी 21 नवंबर 2025 को थाने से फरार हो गया था। पुलिस बीते दो महीने से उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार 13 जनवरी को पुलिस ने उसे फिर से दबोच लिया। दरअसल भिलाई शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 'आरोपी ने युवती को दो-तीन बार प्रेगनेंट भी किया जिसके बाद उसे अबॉर्शन करवाने पड़े। आरोपी ने युवती को शादी का झूठा झांसा दिया था मगर बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद युवती अपने घर लौट आई।'

दिनदहाड़े युवती को घर से उठाकर ले गया था

चौंकाने वाली बात ये भी है कि आरोपी 19 नवंबर 2025 को दिनदहाड़े युवती को घर से उठाकर ले गया था। किडनैपिंग का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा और भिलाई-3 थाने ले गई मगर आरोपी किसी तरह भागने में कामयाब रहा।

किडनैपिंग का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था।
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस MLA बोले- खूबसूरत लड़की दिख जाए तो... रेप हो सकता है; मच गया हंगामा
ये भी पढ़ें:7 साल की बच्ची से रेप करने वाले को मौत की सजा, 3 बच्चों का बाप है दोषी
ये भी पढ़ें:9 साल की बच्ची से किया रेप, आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर; निगम ने भेजा नोटिस

पुलिस की गिरफ्त में ऐसे फंसा

बीते दो महीने से है वह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। इस दौरान अपने फोन को भी ज्यादात्तर समय स्विच ऑफ ही रखता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी अन्य तांत्रित से मिलने जाने वाला है। इसके बाद सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(एम) (कई बार रेप), 115(2), और 138 (अपहरण), अन्य प्रावधानों के साथ मामला दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।