Chhattisgarh Son Killed Father With Axe then ate biryani कुल्हाड़ी मार की पिता की हत्या, फिर मजे से खाई बिरयानी; छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

कुल्हाड़ी मार की पिता की हत्या, फिर मजे से खाई बिरयानी; छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रूह कंपा देने वाली वादात सामने आई है, जहां 25 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर दी। 50 साल के पारस केरकेट्टा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह उसे शराब की लत के लिए टोक रहे थे।

Tue, 3 March 2026 09:43 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अंबिकापुर
share
कुल्हाड़ी मार की पिता की हत्या, फिर मजे से खाई बिरयानी;  छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रूह कंपा देने वाली वादात सामने आई है, जहां 25 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर दी। 50 साल के पारस केरकेट्टा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह उसे शराब की लत के लिए टोक रहे थे। पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी बेटे के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। वह बड़ी शांति से बिरयानी खाने गया और वापस घर पर आकर सो गया। आरोपी की पहचान प्रभात केकेट्टा उर्फ लेडा के तौर पर हुई है। सबूत छिपाने के लिए उसने पिता के शव को पानी की टंकी में फेंक दिया।

घटना सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र के बहेरापारा की है। पुलिस के मुताबिक पिता अपने घर में अकेले रहते थे जबकि उनका बेटा पड़ोस में किराय के घर में रहता था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभात सोमवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में अपने पिता के घर गया। वहां पिता ने उसकी शराब की लत के लिए टोका जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। प्रभात गुस्से में इतना बौखला गया कि उसने घर में रखी कुल्हाड़ी पिता के सिर पर कई वार किए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद वह उनके शव को घसीटकर पास की पानी की टंकी के पास ले गया और फेंक दिया।

बिरयानी फिर खाई फिर सो गया

इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पास की दुकान पर जाकर बिरयानी खाई और फिर घर पर आकर आराम से सो गया। मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों ने पारस को घर से बाहर निकलते नहीं देखा, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी की टंकी से शव बरामद कर फॉरेंसिक जांच शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जिन्हें CG से बनाया कैंडिडेट
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में सीनियर लीडर समेत 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, भारी हथियार बरामद
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : CMO की पूर्व डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को मिली बेल

एक पड़ोसी ने बताया कि प्रभात की शराब की लत को लेकर अक्सर बाप-बेटे के बीच झगड़ा होता रहता था। सोमवार की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा, आरोपी ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। शव को पानी की टंकी में फेंक दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।