bulldozer action in ambikapur on illegal encroachment 39 houses demolish to the ground छत्तीसगढ़ में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, जमींदोज कर दिए गए 39 घर; क्या थी वजह, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, जमींदोज कर दिए गए 39 घर; क्या थी वजह

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अंबिकापुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने 39 अवैध मकानों बुलडोजर चलाया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ टीम मौके पर पहुंची थी।

Fri, 8 May 2026 12:36 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, अंबिकापुर
share
छत्तीसगढ़ में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, जमींदोज कर दिए गए 39 घर; क्या थी वजह

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अंबिकापुर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने 39 अवैध मकानों बुलडोजर चलाया। इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद आलोक दुबे की शिकायत के बाद प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। प्रशासन ने शहर में अलग-अलग इलाकों में अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सभी अतिक्रमण को हटाया जाएगा और सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवाई जाएगी।

चार बुलडोजर लेकर पहुंची थी टीम

मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे डबरीपानी क्षेत्र में बाहर से आए लोग जंगल की जमीन पर अवैध कब्जा कर सालों से मकान बनाकर रह रहे थे। मामले में वन विभाग द्वारा पूर्व में कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार बुलडोजरों की मदद से अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान इलाके में भारी हलचल दिखी, लेकिन टीम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए 39 घरों को ढहा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़: ताड़मेटला नक्सली हमले के 10 आरोपियों की रिहाई को हाईकोर्ट ने सही ठहराया

अंबिकापुर में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी एवं वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में बैगा जनजाति के 13 बच्चे बंधुआ मजदूरी से छुड़ाए, 8 आरोपी गिरफ्तार

प्रशासन की चेतावनी

अंबिकापुर प्रशासन ने चेतावनी भी जारी की है। मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर प्रशासन ने जिले में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बुलडोजर कार्रवाई द्वारा जमींदोज किया जाएगा। इस दौरान विरोध करने और कार्रवाई को रोकने का प्रयास करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारी की मौत के मुआवजे पर 'कैपिंग' खत्म; छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदला ये नियम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।