Who is UPPSC PCS Topper Rank 1 Neha Panchal Delhi fourth attempt uppcs up pcs du college study यूपी PCS में दिल्ली की नेहा पांचाल ने किया टॉप, चौथे प्रयास में हासिल की रैंक 1, DU से की है पढ़ाई, Career Hindi News - Hindustan
More

यूपी PCS में दिल्ली की नेहा पांचाल ने किया टॉप, चौथे प्रयास में हासिल की रैंक 1, DU से की है पढ़ाई

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का अंतिम परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया गया। दिल्ली की नेहा पांचाल ने उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस में टॉप किया है।

Mon, 30 March 2026 11:37 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
यूपी PCS में दिल्ली की नेहा पांचाल ने किया टॉप, चौथे प्रयास में हासिल की रैंक 1, DU से की है पढ़ाई

दिल्ली की नेहा पांचाल ने उत्तर प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पीसीएस में टॉप किया है। उनका यह चौथा प्रयास था। नेहा पंचाल ने हाल में ही एक मॉक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मोतीराम मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की। 2013 में श्यामलाल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। इसके बाद 2018 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। यूपी पीसीएस परीक्षा में उनका यह चौथा अटेम्प्ट है। 2023 में उन्होंने UPSC इंटरव्यू भी दिया था। उसी दौरान पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस में मास्टर्स भी पूरा किया।

यूपी में नौकरी पर क्यों ऐतराज नहीं

मॉक इंटरव्यू में वह बताती दिख रही हैं कि दिल्ली की होते हुए उन्हें यूपी में नौकरी पर क्यों ऐतराज नहीं है। उन्होंने बताया, 'दिल्ली में नौकरी करना कभी उनका प्रेफरेंस नहीं रहा। ऐसा भी नहीं है कि दिल्ली में उनका घर है, तो वह वहीं नौकरी करना चाहती हैं। मैं जब यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी तो यह नहीं सोचा था कि मुझे दिल्ली में काम करना है या फिर यूपी में करना है। यूपीएससी में तो कैडर पॉलिसी होती है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पीसीएस रिजल्ट जारी, नेहा पांचाल ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

सेकेंड और थर्ड टॉपर कौन

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का अंतिम परिणाम रविवार देर रात घोषित कर दिया गया। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी का नाम है। तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह को मिला है। टॉप टेन में छह बेटियां हैं जिसमें से चार उत्तर प्रदेश की हैं। 24 प्रकार के कुल 947 पदों के सापेक्ष 932 पर चयन हुआ है। व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में यूपी PCS सेकंड टॉपर

आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 272 ओबीसी, 186 एससी व 22 एसटी हैं।

पीसीएस 2024 एक नजर में

● पदों की संख्या: 947 ( पद रिक्त)

● प्रारंभिक परीक्षा: 22 दिसंबर 2024

● कुल आवेदक: 5,76,154

● प्री परीक्षा में शामिल हुए: 2,41,359

● प्री का परिणाम: 28 फरवरी 2025

● मुख्य परीक्षा के लिए सफल: 15,066

● मुख्य परीक्षा: 29 जून से दो जुलाई 2025

● मुख्य परीक्षा का परिणाम: चार फरवरी 2026

● साक्षात्कार के लिए सफल: 2719

● साक्षात्कार: 16 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक

● अंतिम परिणाम: 29 मार्च 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोंडा की बेटी का कमाल, वर्षा सिंह बिना कोचिंग के UPPSC में लाईं 53वीं रैंक

दो साल बाद अफसरों का चयन

प्रयागराज। पिछले परिणाम से तुलना की जाए तो उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दो साल बाद पीसीएस का अंतिम परिणाम जारी हुआ है। पीसीएस 2023 का अंतिम परिणाम 23 जनवरी 2024 को घोषित हुआ था। हालांकि पीसीएस 2024 के आयोजन में देरी के कारण इसका सत्र पूरी तरह पटरी से उतर गया और अंतिम परिणाम घोषित करने में दो साल से अधिक का समय लग गया।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।