UPPSC PCS Final Result OUT : यूपी पीसीएस रिजल्ट जारी, नेहा पांचाल ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट
UPPSC PCS Final Result OUT : यूपी पीसीएस 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। नेहा पांचाल ने टॉप किया है। टॉप टेन में छह महिलाएं हैं जिसमें से चार उत्तर प्रदेश की हैं। 947 पदों के लिए 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।

UPPSC PCS Final Result OUT , Sarkari Result : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी पीसीएस 2024 में नेहा पांचाल ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की अनन्या त्रिवेदी का नाम है। तीसरा स्थान अभय प्रताप सिंह को मिला है। टॉप टेन में छह महिलाएं हैं जिसमें से चार उत्तर प्रदेश की हैं। 24 प्रकार के पदों की कुल 947 रिक्तियां थीं जिसके लिए कुल 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंकों की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी।कुल
आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा का परिणाम 04 फरवरी, 2026 को घोषित किया गया था, जिसमें 2719 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए थे। इसके बाद साक्षात्कार 26 फरवरी, 2026 से 23 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे।
चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं
चयनित 932 अभ्यर्थियों में से 613 पुरुष और 319 महिलाएं हैं। महिलाओं की सफलता का प्रतिशत 34.22 है। इससे पहले पीसीएस 2023 में 251 चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं थीं। उसमें महिलाओं का सफलता प्रतिशत लगभग 33.46% था। इस लिहाज से पीसीएस 2024 में पदों की संख्या बढ़ने के साथ ही महिलाओं की सफलता का ग्राफ भी बढ़ा है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 272 ओबीसी, 186 एससी व 22 एसटी हैं। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां शीघ्र शासन को भेज दी जाएगी।
यूपी पीसीएस 2024 टॉपर लिस्ट
डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) पद के लिए कुल 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नेहा पांचाल
अनन्या त्रिवेदी
अभय प्रताप सिंह
अनामिका मिश्रा
नेहा सिंह
दीप्ति वर्मा
पूजा तिवारी
अनुराग पाण्डेय
शुभम सिंह
आयुष पाण्डेय
नेहा तोमर (
संतोष प्रजापति
सुषमा यादव
विनय कुमार उपाध्याय
दीक्षा अग्रवाल
गरिमा शर्मा
करिश्मा चौहान
हर्ष पुष्पकर
कुमारी ज्योति
सोनम यादव
श्वेता वर्मा
पंकज वर्मा
अनुराग प्रताप सिंह
हरिवेंद्र सिंह गुर्जर
श्वेता गुप्ता
सृष्टि चौधरी
अभय सिंह राजपूत
अंकित पाण्डेय
श्वेता द्विवेदी
कृतिका चौधरी
सचिन कुमार
सोनाली सिंह
विनय कुमार
अविनाश कुमार
जैस्मिन वर्मा
प्राची
मो. गुलरेज़ खान
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद के लिए कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
नकुल उपाध्याय
अनिमेष अवस्थी
आकृति शुक्ला
स्वदेश शर्मा
गुरमन कौर गिल
तुलसा त्रिवेदी
हर्ष कुमार सिंह
अदिति पुनेठा
अनुराग यादव
अंजुली गुप्ता
राजु मोदनवाल
विमलेश कुमार
श्वेता त्यागी
अवतार सिंह
वरुण कुमार
ब्रजेंद्र कुमार भारतीय
रुचि
pp
हाईकोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट रोका गया
इस परीक्षा से संबंधित कुल 15 याचिकाएं इलाहाबाद हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं। इनसे जुड़े अभ्यर्थियों का रिजल्ट फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। इन अभ्यर्थियों का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा। उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का रिजल्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दायर विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
अंक बाद में जारी होंगे
अभ्यर्थियों के अंक और कट-ऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे।
खाली रह गए पद
उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण व्यवस्थाधिकारी पद की 01 वैकेंसी और व्यवस्थापक पद की 14 रिक्तियां खाली रह गई हैं।
60 वैकेंसी ऐसी थीं जिनके लिए इंटरव्यू नहीं था
इस भर्ती में कुल 24 प्रकार के पदों के लिए उपलब्ध कुल 947 रिक्तियों में से 60 रिक्तियां ऐसी थीं, जिन पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना था। शेष 887 रिक्तियों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होना था।




साइन इन