UPPSC topper gonda Varsha Singh secures UP PCS Rank 53, Becomes Commerce Tax Officer UPPSC PCS 2024 Topper: गोंडा की बेटी का कमाल, वर्षा सिंह ने बिना कोचिंग के UPPSC में हासिल की 53वीं रैंक, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC PCS 2024 Topper: गोंडा की बेटी का कमाल, वर्षा सिंह ने बिना कोचिंग के UPPSC में हासिल की 53वीं रैंक

UPPSC PCS 2024 Result: यूपी के गोंडा जिले के एक छोटे से गांव सनौली मोहम्मदपुर में आज उत्सव का माहौल है। यहां की 25 वर्षीय बेटी वर्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में 53वीं रैंक हासिल की है।

Mon, 30 March 2026 11:15 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPPSC PCS 2024 Topper: गोंडा की बेटी का कमाल, वर्षा सिंह ने बिना कोचिंग के UPPSC में हासिल की 53वीं रैंक

UPPSC PCS Final Result 2024: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक छोटे से गांव सनौली मोहम्मदपुर में आज उत्सव का माहौल है। यहां की 25 वर्षीय बेटी वर्षा सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 की परीक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में 53वीं रैंक हासिल की है। इस शानदार रैंक के साथ वर्षा का चयन कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ है। लेकिन यह सफलता केवल एक पद की प्राप्ति नहीं है, बल्कि एक मां के 23 साल के कठिन तप और संघर्ष की जीत है।

बचपन में खोया पिता का साथ, मां बनीं ढाल

वर्षा की यह यात्रा कांटों भरी रही है। जब वह मात्र 2 साल 2 महीने की थीं, तभी वर्ष 1999 में उनके पिता उमानाथ सिंह का स्वर्गवास हो गया था। एक छोटे बच्चे के साथ विधवा मां प्रेम कुमारी सिंह के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। लेकिन प्रेम कुमारी ने हार नहीं मानी। उन्होंने अकेले दम पर, अथक परिश्रम और हर कष्ट सहकर वर्षा को पढ़ाया-लिखाया। मां का एक ही सपना था कि उनकी बेटी अपने पैरों पर खड़ी होकर अपने पिता का नाम रोशन करे।

मेधावी छात्रा और BHU से शिक्षा

वर्षा सिंह बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थीं। उन्होंने अपनी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा गोंडा मुख्यालय स्थित रघुकुल विद्यापीठ से पूरी की। स्कूल के दिनों से ही उन्होंने अधिकारी बनने का सपना संजो लिया था। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह वाराणसी गईं, जहां उन्होंने वर्ष 2021-2022 में प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से कला स्नातक (BA) की डिग्री प्राप्त की। BHU के माहौल ने उनके इरादों को और मजबूती दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसान के बेटे अखिल ने UPPSC में पाई 55वीं रैंक, बनेंगे GST असिस्टेंट कमिश्नर
ये भी पढ़ें:रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी पहले प्रयास में यूपी PCS सेकंड टॉपर
ये भी पढ़ें:UPPSC PCS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, 932 अभ्यर्थी हुए सफल

पहले ही प्रयास में मिली बड़ी कामयाबी

स्नातक पूरा करने के तुरंत बाद वर्षा ने यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू कर दी। अक्सर लोग इस परीक्षा को पास करने में सालों लगा देते हैं, लेकिन वर्षा की एकाग्रता और मां के आशीर्वाद का फल यह रहा कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह बड़ी सफलता अर्जित कर ली। जैसे ही रिजल्ट आया और वर्षा का नाम 53वें स्थान पर दिखा, पूरे गांव में मिठाई बंटने लगी।

क्षेत्र में खुशी की लहर

वर्षा की इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक (तरबगंज) प्रेम नारायण पांडे ने उनकी माता प्रेम कुमारी को फोन कर बधाई दी और वर्षा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गांव के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने भी फेसबुक पर पोस्ट साझा कर वर्षा को शुभकामनाएं दीं। माता प्रेम कुमारी सिंह की आंखों में आज खुशी के आंसू हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "मैंने बहुत कष्ट सहकर अपनी बेटी को पाला है, आज जब वह अधिकारी बन गई है तो मेरा सारा दुख दूर हो गया। अब जल्द ही मैं अपनी बेटी की एक अच्छे घर में शादी तय करूंगी।"

वर्षा सिंह की यह कहानी साबित करती है कि यदि इरादे फौलादी हों और पीछे मां जैसा संबल हो, तो दुनिया की कोई भी बाधा आपको ऊंचाइयों तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।