यूपी सीएम योगी को क्या सलाह देंगे जिससे उत्तर प्रदेश का भाग्य बदल जाए, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछा सवाल
यूपी पीसीएस 2024 इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से विविधि विषयों पर सवाल पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से सवाल पूछा कि यदि आपका चयन एसडीएम पद पर हो गया है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसी कौन सी सलाह देंगे, जिससे उत्तर प्रदेश का भाग्य बदल जाए।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस-2024 के साक्षात्कार के 21वें दिन बुधवार को अभ्यर्थियों से विविधि विषयों पर सवाल पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से सवाल पूछा कि यदि आपका चयन एसडीएम पद पर हो गया है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसी कौन सी सलाह देंगे, जिससे उत्तर प्रदेश का भाग्य बदल जाए। एक महिला अभ्यर्थी से रसोई गैस की किल्लत से जोड़कर सवाल पूछा। बोर्ड ने पूछा कि एलपीजी संकट के बीच सबसे पहले तो तहसील की स्थितियां कैसे संभालेंगी। साथ ही सरकारी स्कूलों में बंटने वाले मिड-डे-मील का वितरण कैसे सुनिश्चित करेंगी।
एक अभ्यर्थी से परिस्थिति आधारित प्रश्न पूछा कि अगर आप एसडीएम हैं और आपके नीचे दो अधिकारी हैं जिनमें से वरिष्ठ थोड़ा भ्रष्ट हैं और कनिष्ठ ईमानदार है, आप किसके प्रमोशन का प्रयास करेंगी। पूछा कि यदि हिमालय की दिशा दूसरी तरफ होती तो भारत पर उसका क्या असर पड़ता। न्यूटन का नियम क्या है। भारतीय संविधान में सबसे अच्छा आर्टिकल कौन सा है, प्राचीन इतिहास सबसे अच्छा समय काल किसका था, राजनीति विज्ञान में किसका समय सबसे अच्छा था, भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे अच्छे कप्तान कौन हैं और इस वर्ष आपको कौन की फिल्म अच्छी लगी।
एक अभ्यर्थी से पूछा कि गिग वर्कर्स अब ज़रूरत बन चुके हैं और वे नियोक्ताओं की दया पर निर्भर रहे हैं, क्या गिग वर्कर्स के लिए कोई कानून है। गौरतलब है कि 16 फरवरी से शुरू हुए साक्षात्कार शुक्रवार को समाप्त हो जाएंगे।
मंगलवार को क्या प्रश्न पूछे गए थे
मंगलवार को इंटरव्यू बोर्ड ने सामान्य ज्ञान से लेकर संविधान, न्यायपालिका, योजनाओं और व्यक्तिगत रुचियों तक के विषयों पर सवाल किए। बोर्ड ने एक अभ्यर्थी पूछा कि एलएलबी का पूरा नाम क्या है? इस डिग्री को हिन्दी में क्या कहते हैं? इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों से सोच-समझ परखने वाले प्रश्न पूछे, जैसे टोकन नंबर, एक जैसे रंग के सूट पहनने का कारण, इससे अभ्यर्थियों की बुनियादी समझ और आत्मविश्वास का आकलन किया। बोर्ड ने एक दूसरे अभ्यर्थी से पूछा कि न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया, उसके संवैधानिक आधार तथा न्यायाधीशों को हटाने के प्रावधान जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सवाल किए। बोर्ड ने महात्मा गांधी की तस्वीर दिखाकर अभ्यर्थी से उनकी पहचान, विशेषताएं और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता पर विचार जानने की कोशिश की।
समसामयिक मुद्दों और योजनाओं पर फोकसइंटरव्यू में स्टार्टअप इंडिया, पीएम किसान योजना, उत्तर प्रदेश के बजट, पूंजीगत व्यय और राज्य में नवाचार जैसे विषयों पर भी प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की हॉबी, नवाचार की समझ, अटल टिंकरिंग लैब तथा भांग का वानस्पतिक नाम और उसके घटकों तक पर सवाल किए गए।




साइन इन