UPPSC PCS interview : Does bathing dubki Ganga wash away sins questions uppcs up pcs question UPPSC : क्या गंगा में नहाने से पाप धुलते हैं, फ्री भोजन बांटना कितना सही, PCS इंटरव्यू में पूछे ये प्रश्न, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC : क्या गंगा में नहाने से पाप धुलते हैं, फ्री भोजन बांटना कितना सही, PCS इंटरव्यू में पूछे ये प्रश्न

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस 2024 के साक्षात्कार आठ दिन अवकाश के बाद सोमवार को फिर से शुरू हो गए। विभिन्न देशों में संघर्ष के हालात पर इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि क्षेत्रीय संघर्ष तीसरे विश्वयुद्ध की नींव रख रहा है, इसे स्पष्ट करें।

Tue, 10 March 2026 07:31 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
UPPSC : क्या गंगा में नहाने से पाप धुलते हैं, फ्री भोजन बांटना कितना सही, PCS इंटरव्यू में पूछे ये प्रश्न

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस 2024 के साक्षात्कार आठ दिन अवकाश के बाद सोमवार को फिर से शुरू हो गए। विभिन्न देशों में संघर्ष के हालात पर इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि क्षेत्रीय संघर्ष तीसरे विश्वयुद्ध की नींव रख रहा है, इसे स्पष्ट करें। पाकिस्तान में भारत विरोधी भावना थी, अब बांग्लादेश में भी ऐसा माहौल बन रहा है, इस पर आपकी क्या राय है। भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है पर हम 80 करोड़ लोगों को फ्री में भोजन बांट रहे हैं, इसे आप कैसे देखते हैं।

सिद्धांत और राष्ट्रधर्म में आप किसको प्राथमिकता देंगे। हरित क्रांति की बात अब क्यों नहीं हो रही, लालफीताशाही रोकने के लिए क्या करेंगे। पिछले तीन वर्षों में पास हुए तीन अधिनियम जिन्होंने आपको प्रभावित किया हो, ऐसी कोई योजना जिसने महिला, किसान, गरीबों के जीवन में परिवर्तन किया हो। सोनल मानसिंह कौन हैं, नॉर्मन बोरलॉग कौन थे, विशाखा गाइडलाइन क्या है। विशेषज्ञों ने अभ्यर्थी से ‘अगर मगर से कठिन होती डगर’ मुहावरे का अर्थ भी समझाने को कहा। अभ्यर्थियों से परिस्थिति आधारित प्रश्न भी पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा कि अगर आप किसी होटल में जांच करने जाते हैं और वहां कोई गरीब घर का बच्चा श्रम करता मिलता है तो आप क्या करेंगे।

एसडीएम है, पड़ोसी अपने मां-बाप को परेशान करते हैं उनका भरण पोषण नहीं करते तो आप क्या करेंगे। विकसित भारत जीरामजी अधिनियम के बारे में भी पूछा गया। एक अन्य अभ्यर्थी से केले की खेती संबंधित कई प्रश्न जैसे खेती कहां-कहां होती है, तने के क्या उपयोग हैं, मार्केटिंग कैसे होती है, कौन से रोग लगते हैं, उनका क्या निदान है, पौधा कैसे बनाया जाता है, क्या समस्याएं हैं, कौन से कीटनाशक का उपयोग होता है आदि सवाल पूछे गए।

ये प्रश्न भी पूछे गए

- एक अभ्यर्थी से पूछा गया, "क्या गंगा में नहाने से पाप धुल जाते हैं?"

- यदि एक किसान के पास एक बेटा और एक बड़ी बेटी है, और वह केवल एक को ही पढ़ा सकता है, तो वह किसे पढ़ाएगा?

- सरकारी स्कूल के बगल में स्थित निजी स्कूल में अधिक फीस होने के बावजूद वहां छात्रों की संख्या अधिक क्यों है? इसे सुधारने के लिए क्या करना चाहिए?

- एसडीएम (SDM) बनने पर आप अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए क्या कदम उठाएंगे?

- यदि आपको विभागीय स्तर पर बेरोजगारी की समस्या को जड़ से खत्म करने की योजना बनाने का मौका मिले, तो आप क्या करेंगे?

- सिद्धांत और राष्ट्रधर्म में प्राथमिकता किसे देंगे?

- पाकिस्तान और बांग्लादेश में भारत विरोधी भावना पर आपकी क्या राय है?

- लालफीताशाही रोकने के उपाय और ईरान पर हमले का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव।

- भारत में कपास उत्पादन के बावजूद अमेरिका से कपास क्यों आयात किया जाता था?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आरक्षित पद तय होने के बाद ही होंगी भर्तियां, आयोगों को भेजे निर्देश
ये भी पढ़ें:UPPSC ने 2 दशक बाद निकाली यह भर्ती, 221 पदों के लिए सवा लाख दावेदार
ये भी पढ़ें:लड़कियां इतनी अधिक खुदकुशी क्यों कर रहीं, UPPSC PCS इंटरव्यू में पूछे ये प्रश्न

पीसीएस 2024 के तहत कुल 947 पदों पर भर्ती होनी है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 मार्च को पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयन परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।