UPPSC: in UP PCS uppcs interview candidate asked to write spelling of William Shakespeare BR Ambedkar questions UPPSC : यूपी PCS इंटरव्यू में अभ्यर्थी से लिखवाई विलियम शेक्शपीयर की स्पेलिंग, अंबेडकर व कलाम पर भी पूछे प्रश्न, Exams Hindi News - Hindustan
More

UPPSC : यूपी PCS इंटरव्यू में अभ्यर्थी से लिखवाई विलियम शेक्शपीयर की स्पेलिंग, अंबेडकर व कलाम पर भी पूछे प्रश्न

यूपी पीसीएस इंटरव्यू में बोर्ड ने अंग्रेजी साहित्य के अभ्यर्थी से विलियम शेक्शपीयर की स्पेलिंग लिखने को कहा। इतिहास से जुड़े सवालों में शेर शाह सूरी की मृत्यु कैसे हुई और राजेंद्र चोल के बारे में जानकारी देने को कहा गया।

Wed, 11 March 2026 06:05 AMPankaj Vijay हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
share
UPPSC : यूपी PCS इंटरव्यू में अभ्यर्थी से लिखवाई विलियम शेक्शपीयर की स्पेलिंग, अंबेडकर व कलाम पर भी पूछे प्रश्न

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित पीसीएस 2024 के इंटरव्यू में अभ्यर्थियों की समग्र समझ और व्यक्तित्व को परखने के लिए विविध विषयों से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। मंगलवार को आयोजित साक्षात्कार में बोर्ड ने समसामयिक घटनाओं, इतिहास, भूगोल, साहित्य और प्रशासनिक दृष्टिकोण से जुड़े सवालों के जरिए उम्मीदवारों की जानकारी और विश्लेषण क्षमता का परीक्षण किया। बोर्ड ने अंग्रेजी साहित्य के अभ्यर्थी से विलियम शेक्शपीयर की स्पेलिंग लिखने को कहा। इतिहास से जुड़े सवालों में शेर शाह सूरी की मृत्यु कैसे हुई और राजेंद्र चोल के बारे में जानकारी देने को कहा गया।

समसामयिक मुद्दों पर भी उम्मीदवारों की समझ परखी गई। जेनेटिकली मोडिफाइड फूड को भारत में व्यापक रूप से क्यों नहीं अपनाया जा रहा, कोविड-19 से समाज को क्या लाभ और नुकसान हुए और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारतीय किसानों को क्या चुनौतियां हो सकती हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों से पांच ऐसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताने को कहा गया, जिनसे वे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और क्यों। डॉ. बीआर अंबेडकर के योगदान तथा उनके पदों के बारे में भी सवाल किया गया। बोर्ड ने चित्र दिखाकर एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में बताने को कहा, वहीं ग्लोब दिखाकर कैरेबियन द्वीप, स्कैंडिनेविया और पोलिनेशिया का स्थान बताने को कहा गया। बोर्ड ने पूछा कि सोनम वांगचुक को जेल में क्यों डाला गया और क्या वे वास्तव में अपराधी हैं। साथ ही यह भी सवाल किया गया कि क्या मीडिया ट्रायल से न्यायाधीशों के फैसले प्रभावित हो रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPPSC : क्या गंगा में नहाने से पाप धुलते हैं, PCS इंटरव्यू में पूछे ये प्रश्न

सोमवार को पूछे गए ये प्रश्न

- एक अभ्यर्थी से पूछा गया, "क्या गंगा में नहाने से पाप धुल जाते हैं?"

- यदि एक किसान के पास एक बेटा और एक बड़ी बेटी है, और वह केवल एक को ही पढ़ा सकता है, तो वह किसे पढ़ाएगा?

- सरकारी स्कूल के बगल में स्थित निजी स्कूल में अधिक फीस होने के बावजूद वहां छात्रों की संख्या अधिक क्यों है? इसे सुधारने के लिए क्या करना चाहिए?

- एसडीएम (SDM) बनने पर आप अपने क्षेत्र की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए क्या कदम उठाएंगे?

- यदि आपको विभागीय स्तर पर बेरोजगारी की समस्या को जड़ से खत्म करने की योजना बनाने का मौका मिले, तो आप क्या करेंगे?

- सिद्धांत और राष्ट्रधर्म में प्राथमिकता किसे देंगे?

- पाकिस्तान और बांग्लादेश में भारत विरोधी भावना पर आपकी क्या राय है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आप SDM हैं और MLA दबाव डाल रहा, यूपी PCS इंटरव्यू में पूछे ये दिलचस्प प्रश्न

- लालफीताशाही रोकने के उपाय और ईरान पर हमले का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव।

- भारत में कपास उत्पादन के बावजूद अमेरिका से कपास क्यों आयात किया जाता था?

- पाकिस्तान में भारत विरोधी भावना थी, अब बांग्लादेश में भी ऐसा माहौल बन रहा है, इस पर आपकी क्या राय है।

- भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है पर हम 80 करोड़ लोगों को फ्री में भोजन बांट रहे हैं, इसे आप कैसे देखते हैं।

पीसीएस 2024 के तहत कुल 947 पदों पर भर्ती होनी है। साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 मार्च को पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयन परिणाम मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।