wapcos limited 137 recruitment 2026 field engineer field supervisor jobs apply last date 26 may सरकारी कंपनी में निकली कई पदों नौकरियां, बिना फीस करें आवेदन; विदेश में भी हो सकती है तैनाती, Career Hindi News - Hindustan
More

सरकारी कंपनी में निकली कई पदों नौकरियां, बिना फीस करें आवेदन; विदेश में भी हो सकती है तैनाती

भारत सरकार के अधीन कंपनी वाप्कोस लिमिटेड ने 137 पदों पर भर्ती निकाली है। फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर पदों के लिए 26 मई 2026 तक ईमेल से आवेदन किए जा सकते हैं।

Mon, 18 May 2026 03:38 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
सरकारी कंपनी में निकली कई पदों नौकरियां, बिना फीस करें आवेदन; विदेश में भी हो सकती है तैनाती

भारत सरकार के अधीन काम करने वाली कंपनी WAPCOS Limited ने अलग-अलग परियोजनाओं के लिए 137 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर पदों के लिए की जाएगी। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ईमेल के जरिए होगी और किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनी की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक ये नियुक्तियां प्रोजेक्ट आधारित और अस्थायी होंगी। हालांकि काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है।

किन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत कुल 137 पद भरे जाएंगे। इनमें 91 पद फील्ड सुपरवाइजर के और 46 पद फील्ड इंजीनियर के हैं।

फील्ड सुपरवाइजर पद के लिए योग्यता

फील्ड सुपरवाइजर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, कंप्यूटर साइंस या आईटी में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं डिप्लोमा धारकों के लिए चार साल का कार्य अनुभव मांगा गया है।

फील्ड इंजीनियर पद के लिए क्या चाहिए

फील्ड इंजीनियर पद के लिए इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है। डिग्री धारकों के पास कम से कम तीन साल और डिप्लोमा धारकों के पास छह साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

कितनी मिलेगी सैलरी

वाप्कोस लिमिटेड की तरफ से बताया गया है कि उम्मीदवारों को योग्यता और अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाएगा। अलग-अलग अनुभव वाले उम्मीदवारों की सैलरी अलग हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ITI में एडमिशन लेकर गायब रहे तो कटेगा नाम, खाली घोषित होगी सीट

आयु सीमा को लेकर क्या नियम हैं

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा संस्थान के नियमों के अनुसार तय की जाएगी। आयु की गणना 30 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी मिलेगी।

चयन कैसे होगा

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी तरह का यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। साक्षात्कार की तारीख, समय और जगह की जानकारी उम्मीदवारों को ईमेल और कंपनी की वेबसाइट के जरिए दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे टेक्नीशियन के 6238 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, युवा तुरंत कर लें अप्लाई

किन राज्यों में होगी नियुक्ति

यह भर्ती हरियाणा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और नगालैंड की परियोजनाओं के लिए की जा रही है। हालांकि जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों की नियुक्ति देश या विदेश में कहीं भी की जा सकती है।

आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPSC में निकली कई पदों पर भर्ती, 45 साल तक के उम्मीदवारों के लिए भी मौका

ऐसे करें आवेदन

  1. उम्मीदवार सबसे पहले www.wapcos.co.in/english पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर Current Advertisements पर क्लिक करें।
  2. वहां “Hiring of experts on Project term basis for work relating to the various Projects under RDSS” वाले विज्ञापन को खोलें और पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लें।
  3. इसके बाद CV Format डाउनलोड करें, आवेदन पत्र भरें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार करें। फिर सभी दस्तावेज तय ईमेल आईडी पर भेज दें।

आवेदन भेजने की आखिरी तारीख

उम्मीदवार 26 मई 2026 तक आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन इस ईमेल आईडी rdss@wapcos.co.in पर भेजना होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।