RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे टेक्नीशियन के 6238 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, युवा तुरंत कर लें अप्लाई
RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे भारती बोर्ड (RRB) की ओर से आज 7 अगस्त 2025 को टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रकिया बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 6238 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

RRB Technician Recruitment 2025: रेलवे भारती बोर्ड (RRB) की ओर से आज 7 अगस्त 2025 को टेक्नीशियन भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रकिया बंद कर दी जाएगी। इस भर्ती प्रकिया के जरिए कुल 6238 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। अगर आप ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो अभी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई करें। यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रिक्तियों में 183 पद टेक्नीशियन ग्रेड-। सिग्नल के हैं और 6055 पद टेक्नीशियन ग्रेड-III के हैं। टेक्नीशियन ग्रेड-। लेवल-5 का पद है और टेक्नीशियन ग्रेड-III लेवल-2 का पद है।
शैक्षणिक योग्यता-
टेक्नीशियन ग्रेड-।- योग्यता - बीएससी (फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस या आईटी या इंस्ट्रियूमेंटेशन/ बीई या बीटेक / तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा)
टेक्नीशियन ग्रेड-III- योग्यता - 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट
टेक्नीशियन ग्रेड-III (एस एंड टी) पद के लिए 10वीं, आईटीआई व फिजिक्स व मैथ् पास मांगी गई है।
आयु सीमा-
1. टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है।
2. टेक्नीशियन ग्रेड III पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
3. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
4. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी-
1. टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल पर उम्मीदवारों को 7th CPC पे लेवल 5 के अनुसार हर महीने 29,200 रुपये दिए जाएंगे।
2. टेक्नीशियन ग्रेड III पर उम्मीदवारों को 7th CPC पे लेवल 2 के अनुसार हर महीने 19,900 रुपये दिए जाएंगे।
आवेदन फीस -
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 500 रुपये। सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके 400 रुपये लौटा दिए जाएंगे।
एससी, एसटी, महिला, ईबीसी, दिव्यांग- 250 रुपये । सीबीटी 1 परीक्षा में जो हिस्सा लेगा उसके पूरे 250 रुपये लौटा दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।




साइन इन