UK Board 10th Toppers List 2026 Akshat Gopal Topper see Top 25 candidates List UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं यानी हाई स्कूल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार अक्षत गोपाल ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया है। यहां देखें यूके बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट।

Sat, 25 April 2026 12:37 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में अक्षत गोपाल ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड ने हाई स्कूल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। यहां देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजे। इसके साथ ही के टॉप 25 अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी है। इस साल टॉप रैंक पर अक्षत गोपाल ने कब्जा जमाया है, जिन्होंने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.20 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षत गोपाल एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं। उनके विषयवार अंक बेहद प्रभावशाली रहे, जिसमें गणित और विज्ञान में शत प्रतिशत अंक भी शामिल हैं।

दूसरे स्थान पर ईशांत कोठारी और भूमिका ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है, दोनों ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98.00 प्रतिशत अंक हासिल किए। ईशांत कोठारी एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालिसौर (उत्तरकाशी) के छात्र हैं, जबकि भूमिका जी.बी. पंत जी.आई.सी. खैरना (नैनीताल) की छात्रा हैं। तीसरे स्थान पर योगेश जोशी रहे, जिन्होंने 489 अंक प्राप्त कर 97.80 प्रतिशत हासिल किया। वे विवेकानंद वी एम आई सी मंडालसेरा (बागेश्वर) से पढ़ाई कर रहे हैं। चौथे स्थान पर शशांक पुरोहित ने 486 अंक प्राप्त कर 97.20 प्रतिशत के साथ अपनी जगह बनाई है। अक्षत गोपाल के साथ-साथ अन्य टॉपर्स ने भी हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में मजबूत पकड़ दिखाई है।

टॉप 25 सूची में प्रदेशभर के छात्र शामिल

टॉप 25 सूची में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों जैसे नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर के छात्र शामिल हैं। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष प्रतियोगिता बेहद कड़ी रही और कई छात्रों के बीच बेहद कम अंकों का अंतर देखने को मिला।

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट

रैंक 1: अक्षत गोपाल - अंक: 491/500 (98.20%) - एम पी हिंदू आई सी रामनगर, नैनीताल।

रैंक 2: ईशांत कोठारी - अंक: 490/500 (98.00%) - एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।

रैंक 2: भूमिका - अंक: 490/500 (98.00%) - जी.बी.पंत जी.आई.सी. खैरना, नैनीताल।

रैंक 3: योगेश जोशी - अंक: 489/500 (97.80%) - विवेकानंद वी एम आई सी मंडलसेरा, बागेश्वर।

रैंक 4: शशांक पुरोहित - अंक: 486/500 (97.20%) - एस वी एम एच एस एस श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल।

रैंक 5: लविश - अंक: 484/500 (96.80%) - सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज रुड़की, हरिद्वार।

रैंक 5: आदित्य कुमार विश्वकर्मा - अंक: 484/500 (96.80%) - कैनफील्ड एच एस एस क्लेमेंट टाउन, देहरादून।

रैंक 5: प्रांजल सिंह - अंक: 484/500 (96.80%) - एस.वी.एम.आई.सी.एस. चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी।

रैंक 5: देवेश जोशी - अंक: 484/500 (96.80%) - चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्दूचौड़, नैनीताल।

रैंक 5: कंचन जोशी - अंक: 484/500 (96.80%) - गवर्नमेंट आई.सी. हरिपुरा हरसान, ऊधम सिंह नगर।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड 12वीं की टॉपर, 98% अंकों के साथ गाड़ा सफलता का झंडा
ये भी पढ़ें:बिना इन्टरनेट के उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट ऐसे सिर्फ एक SMS से करें चेक
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित; कम नंबर हैं तो पुनर्मूल्यांकन से बढ़ सकते हैं अंक

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे चेक करें

स्टेप 1. सबसे पहले ubse.uk.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर दिए गए बोर्ड एग्जाम सेक्शन पर जाएं। बोर्ड एग्जाम 2026 में दिए गए हाईस्कूल बोर्ड रिजल्ट 2026 और इंटर बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 4. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

डिजिलॉकर के जरिए कैसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

डिजिलॉकर (Digilocker) ऐप के जरिए उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने और उसे डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका।

  • ऐप इंस्टॉल करें: सबसे पहले Play Store पर जाकर Digilocker सर्च करें और इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करके ओपन करें।
  • लॉगिन या अकाउंट बनाएं: ऐप ओपन होने पर अपनी भाषा चुनें और 'Get Started' पर टैप करें।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरीफाई करें। इसके बाद अपना आधार नंबर डालकर उसे भी वेरीफाई करें और अपना सिक्योरिटी पिन (PIN) डालें।
  • क्लास सर्च करें: ऐप की मुख्य स्क्रीन पर नीचे दिए गए 'Search' वाले बटन पर टैप करें और सर्च बार में 'Class 10' या 'Class 12' टाइप करें।
  • अपना बोर्ड चुनें: आपको राज्यों और बोर्ड की एक पूरी लिस्ट दिखाई देगी। इसमें से अपना बोर्ड खोजें (जैसे- यूपी बोर्ड ) और उस पर क्लिक करें।
  • डिटेल्स दर्ज करें: अब आपको अपना रोल नंबर और पासिंग ईयर (पास करने का वर्ष) डालना होगा। जानकारी भरने के बाद नीचे 'Get Document' बटन पर टैप कर दें।
  • रिजल्ट प्राप्त करें: इसके बाद स्क्रीन पर 'Fetching Document' लिखा आएगा। कुछ ही सेकंड के इंतज़ार के बाद आपकी मार्कशीट 'Issued Documents' पेज पर अपडेट हो जाएगी।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें: अपना रिजल्ट देखने के लिए मार्कशीट पर टैप करें। इसे डाउनलोड करने के लिए किनारे दिए गए थ्री डॉट पर क्लिक करें, 'View PDF' पर टैप करें और फिर डाउनलोड बटन दबा दें।
  • यह डाउनलोड की गई मार्कशीट पूरी तरह से वेरीफाइड होती है और आपके फोन के फाइल मैनेजर में 'digilocker' के 'Issued' फोल्डर में सेव हो जाती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।