rajasthan reet mains result 2026 updates how to download level 1 level 2 cut off राजस्थान REET मेन्स रिजल्ट 2026 पर क्या है ताजा अपडेट, कब खत्म होगा इंतजार; 7 हजार से ज्यादा पदों है वैकेंसी, Career Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान REET मेन्स रिजल्ट 2026 पर क्या है ताजा अपडेट, कब खत्म होगा इंतजार; 7 हजार से ज्यादा पदों है वैकेंसी

राजस्थान REET मेन्स रिजल्ट 2026 मई के पहले हफ्ते में जारी होने की उम्मीद है। जैसे ही रिजल्ट जारी होगा लेवल-1 और लेवल-2 के कट-ऑफ मार्क्स, स्कोरकार्ड अपनी SSO ID का इस्तेमाल करके rssb.rajasthan.gov.in पर PDF डाउनलोड करें।

Sun, 3 May 2026 03:50 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
राजस्थान REET मेन्स रिजल्ट 2026 पर क्या है ताजा अपडेट, कब खत्म होगा इंतजार; 7 हजार से ज्यादा पदों है वैकेंसी

rajasthan reet mains result 2026 : राजस्थान में सरकारी मास्टर बनने का सपना देख रहे हजारों नौजवानों की धड़कनें इन दिनों काफी तेज हैं। वजह एकदम साफ है- राजस्थान रीट मेन्स 2026 (Rajasthan REET Mains Result 2026) के नतीजों का बेसब्री से इंतजार। इस साल की शुरुआत में, जब कड़ाके की ठंड पड़ रही थी तब लाखों उम्मीदवारों ने पूरी शिद्दत और पक्की तैयारी के साथ इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब जैसे-जैसे मई की गर्मी बढ़ रही है, नतीजों को लेकर सुगबुगाहट भी उसी रफ्तार से तेज होती जा रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही लेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी) थर्ड ग्रेड शिक्षक पदों के लिए अपना बहुप्रतीक्षित रिजल्ट जारी कर सकता है। अगर आपने भी दिन-रात एक करके इस परीक्षा की तैयारी की थी और परीक्षा हॉल में अपना सौ फीसदी दिया था तो ये खबर आपके लिए ही है।

कब खत्म होगा रिजल्ट का इंतजार?

भले ही अभी तक चयन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की कोई पक्की या आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड और अंदरूनी खबरों पर गौर करें, तो मई 2026 का पहला हफ्ता सबसे ज्यादा अहम रहने वाला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी हफ्ते बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर देगा। जैसे-जैसे दिन गुजर रहे हैं, उम्मीदवारों की बेचैनी बढ़ती जा रही है और हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है कि आखिर लिस्ट में उनका नाम होगा या नहीं।

7759 पदों पर थी वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के जरिए पूरे सूबे में प्राइमरी (लेवल-1) और अपर प्राइमरी (लेवल-2) के हजारों खाली पद भरे जाने हैं। आपको याद दिला दें कि बोर्ड ने इन अहम पदों के लिए 17 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2026 के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में पेपर कराए गए थे। कड़ाके की सर्दी के बावजूद केंद्रों के बाहर उम्मीदवारों की जो भारी भीड़ उमड़ी थी। अब जबकि परीक्षा हुए काफी लंबा वक्त बीत चुका है, तो आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) ने परिणामों का पूरा खाका तैयार कर लिया है और बस फाइनल मुहर लगने की देरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICAI CA सितंबर-नवंबर 2026 परीक्षा शेड्यूल जारी, 6 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
ये भी पढ़ें:लू और तेज गर्मी के बीच स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां कब से? चेक करें डेट्स
ये भी पढ़ें:यूनियन बैंक में 1865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, ग्रेजुएट करें आवेदन

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ पर रहेगी कड़ी नजर

रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को उनका स्कोरकार्ड भी दिखा दिया जाएगा। इसी के साथ कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट भी जारी होगी, जिससे यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि कौन अगले राउंड यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होने जा रहा है और किसे अभी और संघर्ष करना है। जिन उम्मीदवारों का नंबर इस लिस्ट में आ जाएगा... समझ लीजिए कि उनकी मंजिल अब बस कुछ ही कदम दूर है।

राजस्थान रीट मेन्स 2026 पर एक नजर

  • संबंधित बोर्ड: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड / राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB)
  • परीक्षा का नाम: थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती - लेवल-1 (प्राइमरी) और लेवल-2 (अपर प्राइमरी)
  • कुल खाली पद: 7,759
  • परीक्षा की तारीखें: 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026
  • रिजल्ट जारी होने का मोड: ऑनलाइन
  • रिजल्ट का स्टेटस: मई के पहले हफ्ते में आने की पूरी उम्मीद
  • आधिकारिक वेबसाइट्स: rsmssb.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना रीट मेन्स रिजल्ट

जब किसी बड़ी परीक्षा का रिजल्ट जारी होता है, तो अक्सर वेबसाइट पर इतना भारी ट्रैफिक आ जाता है कि सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में किसी भी तरह की हड़बड़ी या घबराहट से बचने के लिए आपको रिजल्ट चेक करने का सही और सीधा तरीका पहले से मालूम होना चाहिए। आप नीचे बताए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in को खोलना होगा।

2. वेबसाइट के होमपेज पर जाते ही आपको सामने की तरफ "Result" (रिजल्ट) का एक टैब दिखाई देगा, आपको बस उस पर क्लिक करना है।

3. वहां पर आपको "Direct Recruitment of Primary and Upper Primary School Teacher 2025-26 Result Download Link" नजर आएगा। इस लिंक को ध्यान से खोजकर उस पर टैप करें।

4. इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। यहां आपसे आपकी लॉगिन डिटेल्स मांगी जाएंगी। आपको अपनी 'SSO ID' और 'Date of Birth' (जन्मतिथि) बिल्कुल सही-सही भरनी होगी।

5. सारी जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए 'Submit' बटन पर क्लिक कर दें।

6. कुछ ही सेकंड्स के अंदर आपका रीट मेन्स 2026 का पूरा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।

7. इसे अच्छी तरह से चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी पीडीएफ कॉपी (PDF) डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। चाहें तो इसका एक प्रिंटआउट भी निकालकर रख सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।