UPTET 2026 : आ गई खुशखबरी! यूपी टीईटी का नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
uptet 2026 notification out : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 2 से 4 जुलाई तक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

uptet 2026 notification out : शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे उत्तर प्रदेश के लाखों नौजवानों के लिए एक बेहद शानदार और राहत भरी खबर सामने आई है। सालों के लंबे इंतजार और कई तरह की अटकलों के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 (UPTET-2026) का बहुप्रतीक्षित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जी हां, अगर आप भी यूपी में सरकारी मास्टर बनकर बच्चों का भविष्य संवारने की चाहत रखते हैं, तो अपनी किताबें निकाल लीजिए और कमर कस लीजिए, क्योंकि शिक्षक पात्रता परीक्षा की रणभेरी बज चुकी है।
आयोग की तरफ से 20 मार्च 2026 को जारी आधिकारिक संक्षिप्त विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या 01/UPTET/2026) के मुताबिक, यूपीटीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 27 मार्च 2026 से होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। बता दें कि इस साल प्राइमरी (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) दोनों ही स्तरों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
uptet exam 2026 : चार साल बाद होने जा रही परीक्षा
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में चार साल बाद होने जा रही यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा होने जा रही है। इस साल फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी 2,3,4 जुलाई को परीक्षा देंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके लिए परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। ओटीआर के लिए अभ्यर्थी https://upessc.up.gov.in/ या https://uptet.upessc.org/otr/info वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इस बार आवेदन प्रक्रिया में एक बड़ा और अहम बदलाव किया गया है, जिसके बारे में जानना हर अभ्यर्थी के लिए बेहद जरूरी है। आयोग ने यूपीटीईटी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू कर दी है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि बिना ओटीआर पूरा किए आप यूपीटीईटी का फॉर्म नहीं भर पाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सख्त सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले आधिकारिक वेबसाइट (uptet.upessc.org/otr/info) पर जाकर अपना OTR जरूर पूरा कर लें। इससे भविष्य में भी आयोग की किसी परीक्षा के लिए फॉर्म भरते वक्त आपको बार बार अपनी बेसिक जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।
uptet 2026 notification out : 27 मार्च से शुरू होगा
27 मार्च से शुरू हो रहे आवेदन की आखिरी तारीख 26 अप्रैल तय की गई है। वहीं, अगर फॉर्म भरते वक्त आपसे कोई अनजाने में गलती हो जाती है या फीस जमा करने में कोई तकनीकी दिक्कत आती है, तो इसके समाधान और आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 1 मई 2026 तक का समय दिया गया है। यानी 1 मई तक आप अपने फॉर्म की गलतियां सुधार सकेंगे।
uptet 2026 क्या होगा परीक्षा का पैटर्न
परीक्षा के पैटर्न की बात करें तो यूपीटीईटी का पेपर ऑफलाइन यानी ओएमआर (OMR) शीट पर लिया जाएगा। इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती है, जो कि उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट है। पेपर में बाल विकास, भाषा (हिंदी और अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत), गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़े 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा और इसे हल करने के लिए आपको पूरे ढाई घंटे (150 मिनट) का समय मिलेगा।
नहीं बढ़ेगी यूपी uptet exam 2026 की फीस
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आवेदन फीस बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। यानी आपको पुरानी दर के हिसाब से ही फीस देनी होगी (जनरल और ओबीसी के लिए 600 रुपये, एससी/एसटी के लिए 400 रुपये और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये प्रति पेपर)। इसके अलावा पेमेंट गेटवे को सुरक्षित और तेज बनाने के लिए इस बार SBI और ICICI बैंक के साथ करार भी किया गया है।




साइन इन