UPSSSC Vacancy: UP Government Press recruitment group c 1500 posts UPSSSC notification pet result soon UPSSSC Vacancy : यूपी गवर्नमेंट प्रेस में 1500 पदों पर होगी भर्ती, यूपीएसएसएससी निकालेगा नोटिफिकेशन, अधियाचन भेजा, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Vacancy : यूपी गवर्नमेंट प्रेस में 1500 पदों पर होगी भर्ती, यूपीएसएसएससी निकालेगा नोटिफिकेशन, अधियाचन भेजा

UPSSSC Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही ग्रुप सी के 1500 पदों पर भर्ती निकालेगा। ये भर्तियां निदेशालय मुद्रण एवं लेखन सामग्री उत्तर प्रदेश के लिए होंगी। अधियाचन भेजा जा चुका है।

Thu, 6 Nov 2025 05:55 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, संवाददाता, प्रयागराज
share
UPSSSC Vacancy : यूपी गवर्नमेंट प्रेस में 1500 पदों पर होगी भर्ती, यूपीएसएसएससी निकालेगा नोटिफिकेशन, अधियाचन भेजा

UPSSSC Vacancy : निदेशालय मुद्रण एवं लेखन सामग्री उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से ग्रुप सी के 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्तियां प्रयागराज मुख्य कार्यालय के अलावा लखनऊ, रामपुर और वाराणसी शाखाओं में की जाएंगी। पदों पर भर्ती के लिए मुख्यालय ने शासन को अधियाचन भेज दिया है। भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए होगी। गवर्नमेंट प्रेस में पहली बार इतने ज्यादा पदों की नियुक्ति की जाएगी। जिसे मुद्रणालय की प्रोन्नति व भर्ती से संबंधित नयी नियमावली के अंतर्गत किया जाएगा।

अप्रैल में कैबिनेट से इस नियमावली को मंजूरी मिली थी। ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आयोग की ओर से विज्ञापन निकाला जाएगा। प्रयागराज स्थित मुख्यालय ने रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए अधियाचन शासन को भेजा है। मुद्रणालय के कर्मचारियों ने नयी नियमावली के लिए इसी वर्ष एक महीने से ज्यादा समय तक आंदोलन किया गया था। प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद मुद्रण एवं लेखन सामग्री उप्र प्रयागराज के संयुक्त निदेशक श्याम नारायण गुप्त ने मुख्य व अन्य शाखाओं में ग्रुप सी में रिक्त पदों का विवरण विभाग के अधीनस्थों से एकत्र करवाया था।

UPSSSC PET रिजल्ट के बाद यूपी में 44000 पदों पर होंगी भर्तियां, लेखपाल के सर्वाधिक पद, कहां कितनीं वैकेंसी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को 44778 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मिल चुका है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 पीईटी का परिणाम ( UPSSSC PET Result 2025 ) जारी होने के बाद इन्हें भरने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आयोग द्वारा शासन को उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उसे 868 भर्तियों के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कुल 44778 पद हैं।

इस बार सर्वाधिक लेखपाल भर्ती के लिए प्रस्ताव हैं। लेखपाल के 7994, तकनीकी सेवा के 5431, कनिष्ठ सहायक के 4582 अधिशासी अधिकारी के 320 पदों के प्रस्ताव आयोग को मिल चुके हैं। मत्स्य अधिकारी के 105, होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 397, बीजीसी तकनीशियन के 255, कंपाउंडर 560, आबकारी सिपाही 564, सहायक विकास अधिकारी 545, सहायक बोरिंग तकनीशियन 419 पद हैं। मानचित्रकार, स्पर्श दृष्टिबाधित प्रशिक्षण स्नातक अध्यापक, अधीक्षक कार्यशाला, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी-मत्स्य निरीक्षक के प्रस्ताव आयोग को मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 44000 ग्रुप सी पदों पर जल्द होंगी भर्तियां, लेखपाल की सर्वाधिक वैकेंसी

यूपीएसएसएससी भर्ती का दो माह का कैलेंडर

आयोग द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं की शुरुआत 9 नवंबर 2025 को वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक मुख्य परीक्षा-2025 के साथ होगी, जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इसके बाद, 16 नवंबर 2025 को दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं होंगी। ड्राफ्ट्समैन एवं मानचित्रकार मुख्य परीक्षा 2025 जो सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। स्टेनोग्राफर मुख्य परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

दिसंबर 2025 और जनवरी-फरवरी 2026 में भी कई प्रमुख परीक्षाएं निर्धारित हैं-

जूनियर असिस्टेंट मुख्य परीक्षा (टाइपिंग टेस्ट): 22 नवंबर 2025 को होगा।

कंबाइंड जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क एवं असिस्टेंट लेवल-3 मुख्य परीक्षा (टाइपिंग टेस्ट): यह परीक्षा 23 नवंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक चलेगी।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा: 11 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।