UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: Apply Online for 560 Posts at upsssc.gov.in; Check Eligibility UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: यूपी में फार्मासिस्ट की बंपर भर्ती! 560 पदों के लिए 9 मार्च से करें अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: यूपी में फार्मासिस्ट की बंपर भर्ती! 560 पदों के लिए 9 मार्च से करें अप्लाई

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी।

Sun, 1 March 2026 07:31 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: यूपी में फार्मासिस्ट की बंपर भर्ती! 560 पदों के लिए 9 मार्च से करें अप्लाई

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, विशेषकर फार्मेसी क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत होने वाली यह भर्ती प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूर्ण कर लें। भर्ती से जुड़ी मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:

अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 फरवरी 2026

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 9 मार्च 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 मार्च 2026

शुल्क समायोजन एवं आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि: 5 अप्रैल 2026

आवेदन शुल्क की बात करें तो सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग) के अभ्यर्थियों के लिए मात्र 25 रुपये निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में अलग से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।

योग्यता और पात्रता मानदंड

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को इन शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:

PET 2025 स्कोर: अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थी का 'स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश' में रजिस्टर्ड होना भी अनिवार्य है।

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 116 पदों पर आवेदन शुरू, बिना परीक्षा के होगा चयन
ये भी पढ़ें:मंडी सब-इंस्पेक्टर के 200 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट अभी करें अप्लाई
ये भी पढ़ें:भारतीय रिजर्व बैंक में 650 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट युवा अभी करें आवेदन

चयन प्रक्रिया और वेतनमान

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगी। सबसे पहले अभ्यर्थियों को उनके PET-2025 के स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद एक मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। अंत में, सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकशन होगा।

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-5 (5,200 - 20,200 रुपये, ग्रेड पे 2,800) के तहत वेतन दिया जाएगा। यह एक स्थायी और पेंशन योग्य सरकारी नौकरी का अवसर है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए स्थिरता और सम्मान दोनों प्रदान करता है।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। फॉर्म भरते समय अपनी व्यक्तिगत जानकारी और शैक्षणिक डॉक्यूमेंट को ध्यानपूर्वक जांचें। 5 अप्रैल तक आवेदन में सुधार का मौका भी मिलेगा, लेकिन अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द आवेदन करना ही समझदारी है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।