MPESB Nursing Officer Tutor Recruitment 2026 Apply for 2317 Posts from today at esb.mp.gov.in, medical govt jobs MPESB Nursing Officer Tutor Vacancy 2026: 2317 नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर की निकली भर्ती, B.Sc वालें करें अभी अप्लाई, Career Hindi News - Hindustan
More

MPESB Nursing Officer Tutor Vacancy 2026: 2317 नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर की निकली भर्ती, B.Sc वालें करें अभी अप्लाई

MP Sarkari Naukri 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के कुल 2317 खाली पदों को भरा जाएगा।

Mon, 6 April 2026 06:08 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
MPESB Nursing Officer Tutor Vacancy 2026: 2317 नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर की निकली भर्ती, B.Sc वालें करें अभी अप्लाई

MPESB Nursing Officer Tutor Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के कुल 2317 खाली पदों को भरा जाएगा। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में नियुक्त किया जाएगा।

खास बात यह है कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, यानी 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो रही है। यदि आप भी इस क्षेत्र में योग्यता रखते हैं, तो समय रहते अपनी तैयारी और आवेदन पूरा कर लें।

पदों का पूरी डिटेल्स: कहां कितनी वैकेंसी?

पद का नाम संख्या
नर्सिंग ऑफिसर
2099
सिस्टर ट्यूटर
218
कुल पदों की संख्या2317

,

महत्वपूर्ण तारीखें (MPESB भर्ती 2026)

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों को अपने कैलेंडर में नोट कर लें:

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 6 अप्रैल 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026

आवेदन सुधार की सुविधा: 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026

संभावित परीक्षा तिथि- 15 मई 2026 से शुरू

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तैयार हो जाइए! बिहार में 1091 लैब असिस्टेंट पदों पर भर्ती, कल से खुलेगा पोर्टल
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! मध्य प्रदेश सहायक जेल अधीक्षक के आवेदन की तारीख बढ़ी, 1.14 लाख तक सैलरी
ये भी पढ़ें:12वीं पास के लिए 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है-

नर्सिंग ऑफिसर: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc (Nursing) या GNM डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

ट्यूटर: ट्यूटर पद के लिए संबंधित विषय में उच्च शैक्षणिक डिग्री और अनुभव की मांग की जा सकती है।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40-45 वर्ष के बीच रखी गई है (आरक्षित वर्ग को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी)।

कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Online Form - Nursing Officer & Tutor Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. आवश्यक जानकारी भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट (जैसे फोटो, सिग्नेचर और जाति प्रमाण पत्र) अपलोड करें।

5. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए जरूर रखें।

चयन प्रक्रिया: कैसी होगी परीक्षा?

चयन के लिए MPESB द्वारा एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में नर्सिंग के मुख्य विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।