SECL Recruitment 2026: 1,055 Vacancies Announced for Mining Sirdar and Foreman Posts; sarkari naukri 10th pass can apply SECL Recruitment 2026: माइनिंग सरदार और फोरमैन के 1055 पदों पर निकाली बड़ी वैकेंसी, 10वीं-डिप्लोमा पास करें आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

SECL Recruitment 2026: माइनिंग सरदार और फोरमैन के 1055 पदों पर निकाली बड़ी वैकेंसी, 10वीं-डिप्लोमा पास करें आवेदन

SECL Recruitment 2026: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), ने एक विशाल भर्ती अभियान की घोषणा की है। कंपनी ने माइनिंग सिरदार, ओवरमैन और सर्वेयर जैसे विभिन्न तकनीकी पदों के लिए कुल 1,055 रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है।

Thu, 9 April 2026 10:27 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
SECL Recruitment 2026: माइनिंग सरदार और फोरमैन के 1055 पदों पर निकाली बड़ी वैकेंसी, 10वीं-डिप्लोमा पास करें आवेदन

SECL Recruitment 2026: कोयला क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), जो कोल इंडिया लिमिटेड की एक प्रमुख सहायक कंपनी है, ने एक विशाल भर्ती अभियान की घोषणा की है। कंपनी ने माइनिंग सरदार, ओवरमैन और सर्वेयर जैसे विभिन्न तकनीकी पदों के लिए कुल 1,055 रिक्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है।

पदों का पूरी डिटेल्स

SECL द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार, रिक्तियों का वितरण कुछ इस प्रकार है:

माइनिंग सरदार (T&S Grade C): 577 पद

सर्वेयर (माइनिंग): 43 पद

असिस्टेंट फोरमैन- 435 पद

इन पदों पर भर्ती के माध्यम से SECL अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और खदानों में सुरक्षा मानकों को और भी मजबूत करने का लक्ष्य रख रही है।

महत्वपूर्ण तारीखें

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें। उम्मीदवारों को अपना आवेदन SECL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन जमा करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 मई 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 14 मई 2026

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जूनियर इंजीनियर के 149 पदों पर निकली वैकेंसी; कल से करें आवेदन

योग्यता और पात्रता मानदंड

इन पदों के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होनी चाहिए:

शैक्षणिक योग्यता: माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने के साथ-साथ वैलिड माइनिंग सिरदार/ओवरमैन/सर्वेयर सक्षमता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास वैलिड 'गैस टेस्टिंग' और 'फर्स्ट एड' सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा: आवेदन के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए) होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

चयन प्रक्रिया और वेतन

चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को कोल इंडिया के नियमों के अनुसार ग्रेड-सी का वेतनमान मिलेगा, जिसमें बेसिक पे के साथ-साथ डीए, एचआरए और कोयला खदानों में मिलने वाले विशेष भत्ते भी शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2317 नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर की निकली भर्ती, B.Sc वालें करें अभी अप्लाई

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Careers' सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।

4. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

5. फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक सर्टिफिकेट अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।