ctet result 2026 out cbse declared ctet result ctet february score card marksheet digilocker ctet.nic.in CTET Result 2026 OUT: सीटीईटी 2026 रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, जानें क्या है नॉर्मलाइजेशन और कितने नंबर पर होंगे पास, Career Hindi News - Hindustan
More

CTET Result 2026 OUT: सीटीईटी 2026 रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, जानें क्या है नॉर्मलाइजेशन और कितने नंबर पर होंगे पास

CBSE CTET February 2026 Result : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी ) का फरवरी 2026 सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Mon, 30 March 2026 07:17 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CTET Result 2026 OUT: सीटीईटी 2026 रिजल्ट ctet.nic.in पर जारी, जानें क्या है नॉर्मलाइजेशन और कितने नंबर पर होंगे पास

CTET February 2026 Result, CTET.nic.in: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की गई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) फरवरी 2026 सत्र में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। सीबीएसई ने फरवरी 2026 सत्र की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।परीक्षार्थी अपना परिणाम ctet.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। नतीजे (CTET February 2026 Result) चेक करने के लिए रोल नंबर डालना होगा।

शिक्षक भर्ती के लिए CTET जरूरी-

आपको बता दें कि सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर-2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितने नंबर पर होंगे पास?

CTET परीक्षा में पास होने के लिए सीबीएसई ने श्रेणीवार न्यूनतम अंक निर्धारित किए हैं। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि इसमें कोई 'मेरिट लिस्ट' नहीं बनती, बल्कि केवल पासिंग क्राइटेरिया पार करना होता है:

सामान्य श्रेणी : जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को परीक्षा में कम से कम 60% अंक हासिल करने होते हैं। यानी 150 नंबर के पेपर में आपको 90 नंबर लाना अनिवार्य है।

आरक्षित श्रेणी (OBC/SC/ST): आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 55% रखे गए हैं। यानी उन्हें 150 में से कम से कम 82.5 (82) अंक प्राप्त करने होंगे।

नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया

सीटेट की परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित की जाती है, इसलिए पेपर के कठिनाई स्तर को समान बनाए रखने के लिए सीबीएसई 'नॉर्मलाइजेशन' पद्धति का उपयोग कर सकता है। इसका मतलब है कि अगर किसी शिफ्ट का पेपर कठिन था, तो उन छात्रों के अंकों को एक खास फॉर्मूले के तहत संतुलित किया जाता है ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CTET पास हैं? तो सरकारी नौकरी का इंतजार छोड़ें,इन 5 रास्तों पर है बहुत सारा पैसा
ये भी पढ़ें:CTET परीक्षा पहली बार में करें पास, अपनाएं ये स्ट्रैटिजी और बनें टीचर
ये भी पढ़ें:यूपी टीईटी प्राइमरी लेवल में BEd का नाम आने से कंफ्यूजन

रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे-

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'CTET February 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना रोल नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि दर्ज करें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

डिजीलॉकर में मिलेगी मार्कशीट

सीबीएसई अब फिजिकल मार्कशीट भेजने के बजाय डिजिटल मार्कशीट जारी करता है। सफल उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट और मार्कशीट उनके डिजीलॉकर अकाउंट में अपलोड किए जाएंगे। यह डिजिटल सर्टिफिकेट पूरी तरह से मान्य होता है और इसकी वैलिडिटी अब आजीवन कर दी गई है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।