UP Lekhpal admit card 2026: UP लेखपाल परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। 21 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। 21 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहीं से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी।
परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए 11 मई को परीक्षा शहर की जानकारी दे दी गई थी। अब परीक्षा में काफी कम वक्त बचा है, ऐसे में आयोग बहुत जल्द एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ये परीक्षा उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट होता है। बिना इसके परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिल सकती। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ठीक से चेक करें। इसमें में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र की जानकारी, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा निर्देश और तस्वीर समेत सभी जरूरी जानकारी होनी चाहिए।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपी लेखपाल परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोन करने के लिए पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन पर जाना होगा। यहां UPSSSC लेखपाल एडमिट कार्ड की लिंक दिखेगी। इस लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, और जेंडर समेत सभी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद सबमिट पर क्लित करने के बाद आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा। अब सारी डिटेल्स चेक करने के बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।




साइन इन