UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026 Online Registration date How To Apply Eligibility All You Need to know UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, कौन और कैसे कर सकता है आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: UPSSSC गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी दई है। इसके लिए कुल 1182 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई हैं जिसके लिए आवेदन की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है।

Fri, 15 May 2026 11:45 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UPSSSC Cane Supervisor Vacancy 2026: UPSSSC  गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, कौन और कैसे कर सकता है आवेदन

उत्तर प्रदेश गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी दई है। इसके लिए कुल 1182 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई हैं जिसके लिए आवेदन की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। 12 मई को जारी की गई अधिसूचना में आवेदन की तारीख समेत कई जरूरी जानकारी दी गई है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की गई ये भर्तियां सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वालों के लिए ये अच्छा अवसर माना जा रहा है। इन पदों पर ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा जो 7 जुलाई 2026 से शुरू होगा। इसकी आखिरी तारीख 28 जुलाई 2026 तय की गई है। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जुलाई ही है। फीस जमा किए बगैर उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंटआउट नहीं निकाल सकेंगे। वहीं आवेदन में संशोधन की आखिरी तारीख 4 अगस्त 2026 तक की गई है।

इस पदों पर ऑनलाइन ही आवेदन किए जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा और वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद उन्हें लॉगइन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज और डिजिटल साइन अपलोड कर फीस का भुगतान करना होगा। ऑर्म में भरी गई सभी जानकारी चेक करने के बाद सबमिट करें। फीस जमा करने के बाद ही आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाला जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSSC Vacancy 2026: बिहार असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर इस डेट से शुरू आवेद

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल तय की गई है। वहीं आयु गणना की कट ऑफ तारीख 1 जुलाई 2026 है। हालांकि SC/ST/OBC/अन्य आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कृषि में या संबंधित क्षेत्र में ग्रैजुएशन भी अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI के शिकंजे में केमिस्ट्री का लेक्चरर

इस आधार पर होगा चयन

उम्मीदवारों की शॉटलिस्टिंग यूपी पीईटी 2025 के मार्क्स के आधार पर होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे चरण में मुख्य लिखित परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और फिर आखिर में मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Current Affairs Quiz: एप्पल के नए CEO से लेकर रामसर साइट्स तक, टॉप-10 सवाल
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।