upsc cse result 2025 out : upsc ias result declared upsc civil services final result toppers list anuj agnihotri topper UPSC CSE Result 2025 OUT : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC CSE Result 2025 OUT : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट

UPSC CSE Final Result 2025 declared : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2025 ) जारी कर दिया है। अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया में टॉप किया है। यहां आप दूसरे टॉपर्स की लिस्ट भी देख सकते हैं

Fri, 6 March 2026 04:41 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPSC CSE Result 2025 OUT : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट

UPSC CSE Final Result 2025 OUT : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2025 ) जारी कर दिया है। परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम, तीसरे पर अकांश धुल, चौथे पर राघव झुनझुनवाला और 5वें पर ईशान भटनागर हैं। इस वर्ष 1087 पदों के लिए कुल 958 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयनित 958 में से 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग से हैं। 348 रिकमेंडेड कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है। 02 कैंडिडेट्स का रिजल्ट रोक दिया गया है। आयोग ने 258 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में डाला है जिसमें जनरल कैटेगरी के 129, ईडब्ल्यूएस के 26, ओबीसी के 86, एससी के 08, एसटी के 06, PwBD-1 के 01 और PwBD-2 के 2 पद हैं।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के इंटरव्यू 27 फरवरी 2026 को समाप्त हो गए थे। मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यूपीएससी सीएसई 2025 इंटरव्यू 5 जनवरी से शुरू हुए थे। अभ्यर्थियों का चयन उनके मुख्य परीक्षा के मार्क्स व इंटरव्यू के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट लिस्ट से किया गया। रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के अंदर मार्क्स वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

इस बार यूपीएससी सीएसई के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस समेत 1087 पदों पर भर्ती की जाएगी। आईएएस के 180, आईएफएस के 55, आईपीएस के 150 पदों पर भर्ती होगी। आईएएस के 180 पदों में 74 अनारक्षित हैं। 28 एससी, 13 एसटी, 47 ओबीसी, 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईपीएस में 60 पद अनारक्षित हैं। 22 एससी, 11 एसटी, 42 ओबीसी, 15 ईब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं यूपीएससी CSE टॉपर अनुज अग्निहोत्री, AIIMS से कर चुके हैं MBBS

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

UPSC CSE रिजल्ट 2025 लाइव अपडेट्स: फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करें।

स्टेप 3: UPSC CSE 2025 Final Result लिंक चेक करें

स्टेप 4: पीडीएफ फाइल खुलने पर अपना नाम तलाशें।

टॉपरों की लिस्ट , टॉप 100 उम्मीदवार

1 1131589 अनुज अग्निहोत्री

2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम

3 3512521 अकांश ढुल

4 0834732 राघव झुनझुनवाला

5 0409847 ईशान भटनागर

6 6410067 ज़िनिया अरोड़ा

7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन

8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी

9 0831647 आस्था जैन

10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

11 1512091 यशस्वी राज वर्धन

12 0840280 अक्षित भारद्वाज

13 7813999 अनन्या शर्मा

14 5402316 सुरभि यादव

15 3507500 सिमरनदीप कौर

16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव

17 0829589 चितवन जैन

18 5604518 श्रुति आर

19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल

20 6630448 रवि राज

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपीएससी रिजल्ट जल्द, IAS की कितनी वैकेंसी, SC, SC, OBC के कितने पद आरक्षित
ये भी पढ़ें:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2026 का वैकेंसी ब्रेकअप जारी, IAS, IPS के कितने पद
ये भी पढ़ें:यूपीएससी रिजल्ट जल्द, बीते वर्षों में कितने अंक पर हुआ चयन,देखें 5 सालों की कटऑफ

यूपीएससी सीएसई 2025 में IAS, IPS के कितने पद

सेवाएँसामान्य (GEN)ई.डब्ल्यू.एस. (EWS)ओ.बी.सी. (OBC)अ.जा. (SC)अ.ज.जा. (ST)कुल (Total)
आई.ए.एस. (I.A.S.)7418472813180
आई.एफ.एस. (I.F.S.)220615080455
आई.पी.एस. (I.P.S.)6015422211150
केंद्रीय सेवाएँ समूह 'ए'211481417334507
समूह 'बी' सेवाएँ7917612711195
कुल446104306158731087*
,
UPSC CSE

UPSC CSE Topper 2025: कौन हैं टॉपर अनुज

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में टॉप किया है। अनुज कोटा के करीब स्थित रावतभाटा के रहने वाले हैं। अनुज अग्निहोत्री की स्कूली शिक्षा रावतभाटा से ही हुई। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह जोधपुर आए और एम्स जोधपुर से उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। 2023 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। अनुज इससे पहले भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर चुके हैं। तब उन्हें दानिक्स कैडर मिला था। यह उनका तीसरा प्रयास था। अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1,2 इकाई में काम करते हैं। मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से पढ़ाई की है। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत नंबर आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल मॉक इंटरव्यू के एक वीडियो में अनुज बताते हैं कि उन्होंने सिविल सर्विस को इसलिए चुना क्योंकि वो इस काम के नेचर को पसंद करते हैं। वो ऐसी चीज में करियर बनाना चाहते थे, जो ऊबाई या नीरस ना हो। उनके अनुसार सिविल सर्विस में आपको जिम्मेदारियां की कई रेंज और कई गवर्नेंस के कई सेक्टर में काम करने का मौका देती है। पढ़ाई के अलावा वो क्रिकेट देखने और स्टेंड अप कॉमेटी देखना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान सिविल सर्विस की तैयारी का समय निकालना चुनौती पूर्ण था। इसके लिए उन्हें पढ़ाई का एक नया पैटर्न तो अपनाना ही था, साथ ही उनको अनुशासन में भी रहना था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा