Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
Fri, 06 Mar 2026 08:25 PM हमें फॉलो करें![]()
![]()
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट 6 मार्च, 2026 को घोषित कर दिया है। देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवा में जाने का सपना देख रहे हजारों युवाओं का इंतजार आज खत्म हुआ। इस साल MBBS रह चुके अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। आयोग द्वारा जारी की गई आधिकारिक मेरिट लिस्ट के अनुसार, कुल 958 उम्मीदवारों को आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS), आईएफएस (IFS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए चुना गया है।
राजस्थान के रावतभाटा (कोटा के पास) के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही दिशा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। टॉप 10 की सूची में राजेश्वरी सुवे, आकाश ढुल, राघव झुनझुनवाला और ईशान भटनागर जैसे नाम शामिल हैं।
कमीशन की तरफ से जारी की गई मेरिट के हिसाब से टॉप 10 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट कुछ इस तरह है:
1. अनुज अग्निहोत्री (रोल नंबर: 1131589)
2. राजेश्वरी सुवे एम (रोल नंबर: 4000040)
3. अकांश ढुल (रोल नंबर: 3512521)
4. राघव झुनझुनवाला (रोल नंबर: 0834732)
5. ईशान भटनागर (रोल नंबर: 0409847)
6. जिनिया अरोड़ा (रोल नंबर: 6410067)
7. एआर राजा मोहिदीन (रोल नंबर: 0818306)
8. पक्शल सेक्रेटरी (रोल नंबर: 0843487)
9. आस्था जैन (रोल नंबर: 0831647)
10. उज्जवल प्रियंक (रोल नंबर: 1523945)
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2025 की पल पल की जानकारी के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ…
6 Mar 2026, 05:16:14 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: दादा का सपना पूरा कर आकांक्षा सिंह ने UPSC में हासिल की 301वीं रैंक
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: भोजपुर जिले के आरा की रहने वाली होनहार बेटी आकांक्षा सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग UPSC 2025 के हाल ही में घोषित नतीजों में 301वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनकी यह सफलता सिर्फ एक परीक्षा पास करने की कहानी नहीं है, बल्कि उस सपने के पूरे होने की मिसाल भी है जिसे उनके दादा ने कभी अपनी आंखों में बसाया था और जिसे आकांक्षा ने अपनी मेहनत और लगन से हकीकत में बदल दिया।
6 Mar 2026, 04:30:49 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: आकांश ढुल ने लाखों का पैकेज छोड़ यूपीएससी के लिए की कड़ी मेहनत
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में पूरे देश में तीसरी रैंक (AIR 3) हासिल करने वाले हरियाणा के आकांश ढुल की कामयाबी उन तमाम युवाओं के लिए एक जीती-जागती मिसाल है, जो अपने बड़े सपनों के खातिर बड़े से बड़ा जोखिम उठाने का हौसला रखते हैं। रोहतक में जन्मे और पंचकूला में पले-बढ़े आकांश ने जब दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से बीकॉम ऑनर्स की डिग्री पूरी की, तो उनके सामने लाखों रुपये के शानदार कॉर्पोरेट पैकेज और एक बेहद आरामदायक जिंदगी का विकल्प मौजूद था, लेकिन उन्होंने उस रास्ते को ठुकराकर अपने बचपन के ख्वाब यानी सिविल सेवा की कठिन डगर को चुना। साल 2021 से इस महापरीक्षा की तैयारियों में रात-दिन एक करने वाले आकांश ने यह साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती; क्योंकि साल 2023 की परीक्षा में 342वीं रैंक पाने के बावजूद वे रुके नहीं, बल्कि अपनी स्कूल प्रिंसिपल मां के अटूट विश्वास और एक अफसर बनकर समाज में सीधा व सकारात्मक बदलाव लाने की अपनी सच्ची नीयत को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया, जिसका शानदार नतीजा आज पूरे देश के सामने है।
6 Mar 2026, 04:14:00 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: देखें टॉपर्स की टॉप 10 लिस्ट
UPSC CSE 2025 Final Result: यहां देखें टॉपर्स की टॉप 10 लिस्ट
1. अनुज अग्निहोत्री (रोल नंबर: 1131589)
2. राजेश्वरी सुवे एम (रोल नंबर: 4000040)
3. अकांश ढुल (रोल नंबर: 3512521)
4. राघव झुनझुनवाला (रोल नंबर: 0834732)
5. ईशान भटनागर (रोल नंबर: 0409847)
6. जिनिया अरोड़ा (रोल नंबर: 6410067)
7. एआर राजा मोहिदीन (रोल नंबर: 0818306)
8. पक्शल सेक्रेटरी (रोल नंबर: 0843487)
9. आस्था जैन (रोल नंबर: 0831647)
10. उज्जवल प्रियंक (रोल नंबर: 1523945)
6 Mar 2026, 04:09:24 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: कैसे चेक करें यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट?
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: उम्मीदवार अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर 'Final Result - Civil Services Examination, 2025' के लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ फाइल डाउनलोड की जा सकती है। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेना अनिवार्य है।
यहां देखें - डायरेक्ट पीडीएफ/ मेरिट लिस्ट की लिंक
6 Mar 2026, 04:07:43 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: यूपीएससी सीएसई 2025 रिजल्ट जारी, आगे की प्रक्रिया
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद, अब कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) उम्मीदवारों को उनकी रैंक, श्रेणी और उनके द्वारा भरे गए प्रेफरेंस (DAF-II) के आधार पर सेवाएं आवंटित करेगा। चुने गए उम्मीदवारों को जल्द ही उनके संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा, जहाँ उनका दो साल का प्रोबेशन पीरियड शुरू होगा।
6 Mar 2026, 04:05:09 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: अनुज अग्निहोत्री ने 2023 हासिल की MBBS की डिग्री
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले अनुज ने साल 2023 में प्रतिष्ठित संस्थान एम्स (AIIMS) जोधपुर से अपनी एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री पूरी की थी। डॉक्टर बनने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं का रुख किया और वर्तमान में वह DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) में प्रोबेशनर अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अपने इस तीसरे प्रयास में शीर्ष स्थान पाने वाले अनुज ने कैडर चयन में एक दिलचस्प फैसला लिया है; राजस्थान से ताल्लुक रखने के बावजूद उन्होंने अपनी सेवा के लिए हरियाणा कैडर को प्राथमिकता दी है।
6 Mar 2026, 04:02:22 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: अनुज अग्निहोत्री ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी में लहराया परचम, वर्तमान में DANICS में हैं तैनात
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल करने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत पर विनम्रता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका तीसरा प्रयास था। उन्होंने साझा किया कि परिणाम आने के बाद वह "अभी भी इस बड़ी सफलता को प्रोसेस करने और समझने की कोशिश कर रहे हैं", क्योंकि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान पाना किसी सपने के सच होने जैसा है।
अनुज की शैक्षणिक पृष्ठभूमि बेहद प्रभावशाली रही है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान एम्स (AIIMS) जोधपुर से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री हासिल की है। डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशासनिक सेवाओं की ओर रुख करने वाले अनुज वर्तमान में DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) में एक प्रोबेशनर अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि DANICS कैडर के अधिकारी दिल्ली और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों (UTs) में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालते हैं। अपनी वर्तमान सेवा के साथ तैयारी जारी रखते हुए अनुज ने न केवल अपनी रैंक में सुधार किया, बल्कि पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।
6 Mar 2026, 03:49:34 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणामों में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में प्रथम स्थान (AIR 1) प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। आधिकारिक मेरिट सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज होने के साथ ही अनुज इस साल के टॉपर बन गए हैं। यहां पढ़ें अनुज के बारे में
6 Mar 2026, 03:43:18 PM IST
UPSC CSE 2025 Final Result LIVE: कितनी थीं वैकेंसी और कैसे बनी मेरिट?
UPSC ने 2025 के इस रिक्रूटमेंट साइकिल के लिए कुल 979 वैकेंसी निकाली थीं, जो पिछले कुछ सालों के मुकाबले थोड़ी कम जरूर हैं, लेकिन कॉम्पिटिशन में कोई कमी नहीं आई। इन वैकेंसी में 38 पद दिव्यांग उम्मीदवारों (Persons with Benchmark Disabilities) के लिए रिजर्व रखे गए थे। इनमें दृष्टिबाधित (12), श्रवण बाधित (7), लोकोमोटर डिसेबिलिटी (10) और मल्टीपल डिसेबिलिटी (9) कैटेगरी शामिल हैं, जो सरकार की समावेशी (inclusive) सोच को दर्शाती है।