upsc cse 2025 cut off out: ias upsc cut off upsc cse prelims cutoff mains and final stage UPSC CSE Cut Off OUT : क्या रही यूपीएससी प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल कटऑफ, EWS से ऊपर OBC की कटऑफ, Career Hindi News - Hindustan
More

UPSC CSE Cut Off OUT : क्या रही यूपीएससी प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल कटऑफ, EWS से ऊपर OBC की कटऑफ

UPSC CSE 2025 Cut Off : यूपीएससी रिजल्ट के बाद एग्जाम के प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स, मुख्य और फाइनल तीनों चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही।

Tue, 10 March 2026 08:22 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
UPSC CSE Cut Off OUT : क्या रही यूपीएससी प्रीलिम्स, मेन्स और फाइनल कटऑफ, EWS से ऊपर OBC की कटऑफ

UPSC CSE 2025 Cut Off : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट के बाद एग्जाम के प्रीलिम्स, मेन्स व फाइनल चरणों की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी upsc.gov.in पर जाकर कटऑफ चेक कर सकते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में जनरल कैटेगरी की कटऑफ ( UPSC CSE Prelims Cut Off 2025 ) 92.66 रही। मुख्य परीक्षा में 739 और फाइनल की कटऑफ 963 रही। प्रीलिम्स , मुख्य और फाइनल तीनों परीक्षा चरणों में ओबीसी वर्ग की कटऑफ ईडब्ल्यूएस से अधिक रही। यूपीएससी प्रीलिम्स 2025 में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 89.34, ओबीसी 92.00, एससी 84.00 और एसटी की 82.66 रही। मेन्स में ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 706, ओबीसी 717, एससी 700 और एसटी की 694 रही। ऊपर दी गई तस्वीर में आप सभी वर्गों की चरण वाइज कटऑफ देख सकते हैं।

कटऑफ अंक केवल जीएस पेपर-I के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे। सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नियम-15 के अनुसार जीएस पेपर -II केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है, जिसमें 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सात कंपीटिटिव पेपर्स- यानी निबंध, GS-I, GS-II, GS-III, GS-IV, वैकल्पिक-I और वैकल्पिक-II—में से प्रत्येक में कम-से-कम 10 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

1. प्रीलिम्स कट-ऑफ (GS पेपर-I)

• जनरल – 92.66

• ईडब्ल्यूएस (EWS) – 89.34

• ओबीसी – 92.00

• एससी – 84.00

• एसटी – 82.66

• पीडब्ल्यूबीडी-1 – 76.66

• पीडब्ल्यूबीडी-2 – 54.66

• पीडब्ल्यूबीडी-3 – 40.66

• पीडब्ल्यूबीडी-5 – 40.66

2. मेन्स कट-ऑफ (लिखित परीक्षा)

• जनरल – 739

• ईडब्ल्यूएस – 706

• ओबीसी – 717

• एससी – 700

• एसटी – 694

• पीडब्ल्यूबीडी-1 – 703

• पीडब्ल्यूबीडी-2 – 708

• पीडब्ल्यूबीडी-3 – 536

• पीडब्ल्यूबीडी-5 – 451

3. फाइनल कट-ऑफ (लिखित + इंटरव्यू)

• जनरल – 963

• ईडब्ल्यूएस – 926

• ओबीसी – 931

• एससी – 905

• एसटी – 902

• पीडब्ल्यूबीडी-1 – 917

• पीडब्ल्यूबीडी-2 – 944

• पीडब्ल्यूबीडी-3 – 804

• पीडब्ल्यूबीडी-5 – 631

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC 68वीं में थी 10वीं रैंक, बिहार की बेटी ने यूपीएससी में भी कर दिया कमाल
ये भी पढ़ें:यूपीएससी रिजल्ट में बिहार के किस जिले से कौन हुआ सफल, यहां देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:3 बार UPSC इंटरव्यू में फेल, असिस्टेंट कमांडेंट बनने के बाद क्रैक किया यूपीएससी

पिछले साल यूपीएससी सीएसई (2024) में कितने मार्क्स पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ था, क्या थी फाइनल कटऑफ

श्रेणी फाइनल कट-ऑफ

सामान्य 947

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)- 917

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 910

अनुसूचित जाति (SC) 880

अनुसूचित जनजाति (ST) 884

PwBD-1 876

PwBD-2 913

PwBD-3 701

PwBD-5 461

यूपीएसससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 परिणाम की खास बातें

सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई), 2025 का अंतिम परिणाम 6 मार्च, 2026 को घोषित कर दिया गया था। सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 का आयोजन 25 मई, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 9,37,876 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,76,793 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे। अगस्त 2025 में आयोजित लिखित (मुख्य) परीक्षा में बैठने के लिए कुल 14,161 उम्मीदवार अर्हता प्राप्त हुए। कुल 2,736 उम्मीदवार परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए अर्हता प्राप्त कर सके। आयोग द्वारा विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों (659 पुरुष और 299 महिलाएं) की सिफारिश की गई है। अंतिम रूप से उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से शीर्ष पांच में एक महिला और चार पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। चयनित 958 में से 317 जनरल, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी, 73 एसटी वर्ग से हैं।

अनुज अग्निहोत्री (रोल नंबर 1131589) ने सिविल सेवा परीक्षा, 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने चिकित्सा विज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने एम्स, जोधपुर से स्नातक (एमबीबीएस) की उपाधि प्राप्त की है। अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक (बीई) राजेश्वरी सुवे एम (रोल नंबर 4000040) ने समाजशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अकांश ढल (रोल नंबर 3512521), दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (बी.कॉम) हैं, उन्होंने वाणिज्य और लेखांकन को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुनकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। राघव झुनझुनवाला (रोल नंबर 0834732) ने अर्थशास्त्र को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) किया है। ईशान भटनागर (रोल नंबर 0409847), बीए एलएलबी (ऑनर्स), ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली से समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर पांचवीं रैंक प्राप्त की।

20 टॉपरों की लिस्ट

1 1131589 अनुज अग्निहोत्री

2 4000040 राजेश्वरी सुवे एम

3 3512521 अकांश ढुल

4 0834732 राघव झुनझुनवाला

5 0409847 ईशान भटनागर

6 6410067 ज़िनिया अरोड़ा

7 0818306 ए आर राजा मोहिद्दीन

8 0843487 पक्षल सेक्रेटरी

9 0831647 आस्था जैन

10 1523945 उज्ज्वल प्रियांक

11 1512091 यशस्वी राज वर्धन

12 0840280 अक्षित भारद्वाज

13 7813999 अनन्या शर्मा

14 5402316 सुरभि यादव

15 3507500 सिमरनदीप कौर

16 0867445 मोनिका श्रीवास्तव

17 0829589 चितवन जैन

18 5604518 श्रुति आर

19 0105602 निसार दिशांत अमृतलाल

20 6630448 रवि राज

शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष

शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यताएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आईआईटी, एनएलयू, एम्‍स, डीटीयू, अन्ना यूनि‍वर्सिटी, दिल्ली विश्वविद्यालय, मुंबई विश्वविद्यालय आदि से इंजीनियरिंग, मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, कानून, चिकित्सा विज्ञान और जनसंचार में स्नातक तक फैली हुई हैं। शीर्ष 25 सफल उम्मीदवारों ने लिखित (मुख्य) परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान, वाणिज्य और लेखांकन, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, विद्युत अभियांत्रिकी, इतिहास, गणित, चिकित्सा विज्ञान, दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध, लोक प्रशासन और समाजशास्त्र जैसे विषयों का चयन किया है। अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 42 व्यक्ति (10 अस्थि विकलांग, 14 दृष्टिबाधित, 9 श्रवणबाधित और 9 बहु-विध दिव्‍यांग) भी शामिल हैं।

देश की सबसे कठिन परीक्षा है यूपीएसससी सीएसई

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।