UPPSC RO-ARO Typing Test: यूपी आरओ-एआरओ टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 16 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
UPPSC RO-ARO Typing Test: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के अगले चरण कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं।

UPPSC RO-ARO Typing Test: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के अगले चरण कम्प्यूटर टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अंतिम और महत्वपूर्ण चरण है। आयोग के रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट की शुरुआत 16 फरवरी 2026 से होने जा रही है।
यह भर्ती प्रक्रिया कुल 411 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश सचिवालय, राजस्व परिषद और लोक सेवा आयोग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।
टाइपिंग टेस्ट का पूरा शेड्यूल
आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 16 फरवरी से 19 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर आवंटित विशेष तिथि और शिफ्ट के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर इन डिटेल्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं:
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नंबर
जन्म तिथि
लिंग
फॉन्ट और टाइपिंग के महत्वपूर्ण नियम
आयोग ने टाइपिंग टेस्ट के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉन्ट को लेकर स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है। सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के पदों के लिए हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट (WPM) की स्पीड होना अनिवार्य है।
फॉन्ट का विकल्प: उम्मीदवारों के पास क्रुति देव 010 (Kruti Dev 010) के साथ-साथ मंगल (Mangal) फॉन्ट के 'इनस्क्रिप्ट' (Inscript) लेआउट का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा।
गलतियों की छूट: टाइपिंग में कुल टाइप किए गए शब्दों का 5% तक त्रुटि सुधार मान्य है, लेकिन इससे अधिक गलतियां होने पर योग्यता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
वरीयता: जिन उम्मीदवारों को अंग्रेजी टाइपिंग का भी ज्ञान होगा, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है।
परीक्षा केंद्र के लिए निर्देश
टाइपिंग टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा:
फओटो आईडी कार्ड: एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड या पैन कार्ड) की ओरिजनल कॉपी और फोटोकॉपी साथ लाएं।
बायोमेट्रिक उपस्थिति: परीक्षा केंद्र पर आधार आधारित बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है, इसलिए रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना सुनिश्चित करें।
सॉफ्टवेयर: टाइपिंग टेस्ट आयोग द्वारा निर्धारित विशिष्ट सॉफ्टवेयर पर लिया जाएगा, जहां उम्मीदवारों को एक पैराग्राफ दिया जाएगा जिसे निर्धारित समय सीमा में टाइप करना होगा।
भर्ती की जानकारी
प्रारंभिक परीक्षा पहले फरवरी 2024 में आयोजित की गई थी, जिसे पेपर लीक के कारण रद्द कर दिया गया था। इसके बाद पुन: परीक्षा 27 जुलाई 2025 को हुई और मुख्य परीक्षा फरवरी 2026 के पहले सप्ताह में आयोजित की गई। अब टाइपिंग टेस्ट के सफल समापन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।




साइन इन