UPPSC PCS Prelims Result 2025: यूपी पीसीएस रिजल्ट 2025 का uppsc.up.nic.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक
UPPSC PCS Prelims Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से जल्द ही राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है।

UPPSC PCS Prelims Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से जल्द ही राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर नजर बनाए रखें।
परीक्षा और पद विवरण-
यह प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इस लिखित परीक्षा में 6 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे UPPSC PCS 2025 की भर्ती शुरू में 200 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले यह संख्या बढ़कर 920 से अधिक हो गई है। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन पीडीएफ (PDF) प्रारूप में जारी किया जाएगा। इस पीडीएफ में मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए जाएंगे।
परिणाम डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स-
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
नोटिस सेक्शन खोजें: होम पेज पर, 'सूचना बुलेटिन' (Information Bulletin) या 'परिणाम' (Results) सेक्शन को देखें और उस पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करें: नई स्क्रीन पर 'UPPSC PCS Prelims Result 2025' या हिंदी में 'पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम' के लिंक को खोजें। लिंक सक्रिय होने पर उस पर क्लिक करें।
पीडीएफ देखें: क्लिक करते ही एक परिणाम पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। यह पीडीएफ उन सभी उम्मीदवारों के रोल नंबरों को लिस्ट होगी जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
डाउनलोड और सुरक्षित रखें: इस पीडीएफ को ध्यान से डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
स्कोरकार्ड का महत्व-
परिणाम पीडीएफ में आपका चयन स्टेटस (योग्य/अयोग्य) और मुख्य परीक्षा के निर्देश शामिल होंगे। इसके अलावा, अंतिम स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने अंक और श्रेणी (जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस) के अनुसार अपना प्रदर्शन देख सकेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि परिणाम के तुरंत बाद मुख्य परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।




साइन इन