UPPSC Postpones GIC Lecturer Prelims Due to UP Police Constable Exam, LT Grade Main Exam 2025 Rescheduled UPPSC : यूपीपीएससी GIC प्रवक्ता और LT ग्रेड परीक्षा की तारीखें बदलीं, अब इस दिन होगा एग्जाम; जानें वजह, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC : यूपीपीएससी GIC प्रवक्ता और LT ग्रेड परीक्षा की तारीखें बदलीं, अब इस दिन होगा एग्जाम; जानें वजह

UPPSC Exam Postpones: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (LT Grade) मुख्य परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

Tue, 5 May 2026 07:39 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
UPPSC : यूपीपीएससी GIC प्रवक्ता और LT ग्रेड परीक्षा की तारीखें बदलीं, अब इस दिन होगा एग्जाम; जानें वजह

UPPSC Exam Postpones: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने जून और जुलाई महीने में आयोजित होने वाली दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बड़ा बदलाव किया है। संशोधित कैलेंडर के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रवक्ता और सहायक अध्यापक (LT Grade) मुख्य परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

GIC प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा अब 14 जून को

राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तिथि को बदल दिया गया है। पहले यह परीक्षा 7 जून को होनी प्रस्तावित थी, लेकिन अब आयोग ने इसे टाल दिया है। अब यह परीक्षा 14 जून (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP LT ग्रेड मुख्य परीक्षा; PCS जैसा होगा लेवल, 3 घंटे में लिखने होंगे 3250 शब्द

क्यों बदली गई तारीख?

परीक्षा तिथि में इस बदलाव का सीधा संबंध उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती से है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित होनी तय हुई है। क्योंकि पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की संख्या बहुत अधिक होती है, इसलिए कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सेंटर की उपलब्धता को देखते हुए लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता परीक्षा को एक सप्ताह आगे बढ़ाना ही उचित समझा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPPSC PCS : यूपी पीसीएस के कॉपियों की चेकिंग पर उठे सवाल

LT ग्रेड मुख्य परीक्षा की तारीख में भी फेरबदल

आयोग ने केवल प्रारंभिक परीक्षा ही नहीं, बल्कि सहायक अध्यापक (LT Grade) प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा-2025 के कार्यक्रम में भी बड़े बदलाव किए हैं। अब हिन्दी, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा और संगीत जैसे प्रमुख विषयों की मुख्य परीक्षा अलग-अलग होने के बजाय एक साथ आयोजित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! BPSC 72वीं का नोटिफिकेशन जारी, 1230 पदों पर होगी बंपर बहाली

इससे पहले के शेड्यूल के अनुसार, हिन्दी विषय की परीक्षा 17 मई को और अन्य विषयों की परीक्षा 14 जून को होनी थी। लेकिन अब आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अपरिहार्य कारणों से इन सभी विषयों की मुख्य परीक्षा अब 11 जुलाई (शनिवार) को एक ही चरण में संपन्न कराई जाएगी। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो एक से अधिक विषयों या अन्य परीक्षाओं की तैयारी में जुटे थे, क्योंकि अब उन्हें रिवीजन के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखना आयोग की प्राथमिकता है, इसलिए केंद्रों के निर्धारण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।