UPPSC PCS: MBBS Doctor Selected for BDO Post Outraged After Viewing His PCS Answer Sheet Questions the Evaluation UPPSC PCS : अपनी पीसीएस कॉपी देखने के बाद भड़का BDO पद पर चयनित MBBS डॉक्टर, चेकिंग पर उठाया सवाल, Career Hindi News - Hindustan
More

UPPSC PCS : अपनी पीसीएस कॉपी देखने के बाद भड़का BDO पद पर चयनित MBBS डॉक्टर, चेकिंग पर उठाया सवाल

यूपी पीसीएस 2024 की मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन पर गंभीर सवाल उठे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर 30 अप्रैल को अपनी कॉपी देखने के बाद संभल में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. आदेश कुमार ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Sat, 2 May 2026 06:50 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
share
UPPSC PCS : अपनी पीसीएस कॉपी देखने के बाद भड़का BDO पद पर चयनित MBBS डॉक्टर, चेकिंग पर उठाया सवाल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) 2024 की मुख्य परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन पर गंभीर सवाल उठे हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर 30 अप्रैल को अपनी कॉपी देखने के बाद संभल में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. आदेश कुमार ने लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पीसीएस 2012 बैच में बीडीओ के पद पर चयनित और एमबीबीएस डॉक्टर आदेश कुमार को नीतिशास्त्र के 200 अंकों के प्रश्नपत्र में मात्र 37 नंबर मिले हैं। उन्होंने बताया कि 10 अंकों वाले कई प्रश्नों में उन्हें शून्य या मात्र एक अंक दिया गया है।

उनका दावा है कि उन्होंने अपनी परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में लिखी थी। उत्तरपुस्तिका देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी कॉपी का मूल्यांकन किसी ऐसे परीक्षक ने किया है जो अंग्रेजी माध्यम के उत्तरों को समझने में सक्षम नहीं थे या जानबूझकर कम अंक प्रदान किए हैं। उत्तर प्रदेश विशेष पर आधारित प्रश्नपत्र संख्या पांच और छह में 12-12 अंकों के प्रश्नों में उन्हें पांच नंबर से अधिक नंबर नहीं मिले हैं जबकि उनका दावा है कि उन्होंने उत्तर में डायग्राम, फ्लोचार्ट वगैरह का उपयोग करते हुए प्रभावी उत्तर लिखा था। अपनी आखिरी परीक्षा दे रहे डॉ. आदेश को टॉप 50 रैंक में आने की उम्मीद थी लेकिन उनका चयन साक्षात्कार तक में नहीं हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UPPSC : चयन के बाद भी RO ARO भर्ती के 28 पद रह जाएंगे खाली
ये भी पढ़ें:रात में ड्यूटी दिन में पढ़ाई कर PCS बना यूपी पुलिस कांस्टेबल आशीष
ये भी पढ़ें:यूपी आरओ एआरओ के 419 चयनितों में से कितनी लड़कियां

भर्ती का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद उन्होंने आरटीआई के माध्यम से अपनी कॉपी देखने के लिए आवेदन किया तो आयोग से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका की और कोर्ट के आदेश पर 30 अप्रैल को उनकी कॉपियां दिखाई गई। गौरतलब है कि 29 मार्च को घोषित पीसीएस 2024 के परिणाम में 24 प्रकार के कुल 947 पदों के सापेक्ष 932 पर चयन हुआ था।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।